फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Feeding of new collector rate started, 74 registries on the first day itself

Panipat News: नए कलेक्टर रेट फीड करना शुरू, पहले दिन ही 74 रजिस्ट्री

Sat, 02 Aug 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Feeding of new collector rate started, 74 registries on the first day itself
पानीपत। जिले में नए कलेक्टर रेट शुक्रवार को अपलोड कर दिए गए। इन्हीं के आधार पर रजिस्ट्री कराना शुरू कर दी। शुक्रवार को जिले में 74 रजिस्ट्री की गई। इनमें अकेली पानीपत तहसील में 53 रजिस्ट्री रही। इनमें ट्रांसफर डीड और विल पावर भी शामिल हैं। जबकि राजस्व विभाग को पहले दिन इतनी अधिक रजिस्ट्री होने का अनुमान नहीं था।
विज्ञापन

जिले में इस बार 10 से 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए हैं। निदेशालय स्तर पर शुक्रवार को नए रेट अपलोड करने का काम चला। यह दो दिन चलने की उम्मीद थी। इसके बाद सोमवार को ही रजिस्ट्री शुरू होने की बात कही जा रही थी। लोगों ने शुक्रवार सुबह ही तहसील में पहुंचना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे तक कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। इक्का-दुक्का लोग खड़े रहे। दोपहर बाद नए रेट अपलोड होते ही रजिस्ट्री कराने के लिए लोग लाइन में लग गए। जिला मुख्यालय पर डीआरओ और तहसीलदार ने 53 रजिस्ट्री की। वहीं समालखा, मतलौडा, इसराना व सनौली में 21 रजिस्ट्री की गई। इसके साथ सोमवार के लिए भी करीब 80 टोकन बुक किए गए।
विज्ञापन

लोग बोले रजिस्ट्री करानी जरूरी
मॉडल टाउन के राजीव और आनंद ने बताया कि उनको प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। कलेक्टर रेट बढ़ने से पहले रजिस्ट्री कराने का प्रयास भी किया लेकिन नहीं करा पाए। उन्होंने बढ़े रेटों पर रजिस्ट्री कराई है। यह पैसा सरकार के राजस्व में जमा हुआ है। सेक्टर-17 की हर्षिता ने बताया कि प्लॉट की रजिस्ट्री उनके नाम हुई है। कलेक्टर रेट हर छह महीने बढ़ते हैं। वे भी इन नियमों में आते हैं। रजिस्ट्री एक दिन करानी ही थी, ऐसे में आज ही रजिस्ट्री करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों की जमीन के भी कलेक्टर रेट बढ़ाएं
नगर निगम के अंदर गांव के गैर-मुमकिन व खाली जमीन के रेट भी बढ़ाए हैं। इसमें जमीन के प्रति एकड़ 23.80 लाख रुपये बढ़ाए हैं। वहीं कई गांवों में कृषि भूमि के रेट में 50 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की है। शिमला मौलाना गांव में रिहायशी क्षेत्र में 50 और कृषि की जमीन में 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए हैं। आसन कलां गांव में 50 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं। यहां कई फैक्टरी जाने के बाद जमीन की मांग बढ़ी है। इसी तरह उग्राखेड़ी गांव में तीन एकड़ तक 40, काबड़ी में 30, कुटानी में 20 और नांगलखेड़ी गांव में 50 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं। ब्यूरो



वर्जन :
नए कलेक्टर रेट शुक्रवार लागू कर दिए हैं। इनको अपलोड भी कर दिया है। पानीपत तहसील में 53 रजिस्ट्री कराई हैं। लोगों ने सोमवार के लिए भी टोकन बुक कर लिए हैं।
सुमन लता, तहसीलदार, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article