फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fee submission date extended, now up to 18

Panipat News: फीस जमा कराने की तिथि बढ़ी, अब 18 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Fee submission date extended, now up to 18
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों की यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए फीस जमा कराने की तिथि दो दिन बढ़ा दी है। अब पहली कटऑफ के अनुसार 18 जुलाई तक फीस जमा कराई जा सकेगी। दूसरी कटऑफ 20 को जारी होगी। निदेशालय ने तारीख बढ़ाने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन जानकारों ने पहले दो दिन पोर्टल न चलना इसकी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय का पोर्टल शनिवार को सुबह ही चलने लगा। इसमें पहले फीस जमा कराने का विकल्प नहीं आ रहा था। साथ ही कॉलेजों में फीस जमा कराने की प्रक्रिया तेज हो गई। युवाओं ने अपनी पसंद के कॉलेजों में दाखिला लेकर राहत की सांस ली। इधर कॉलेजों में भी फीस जमा कराने की व्यवस्था की गई है। फीस जमा कराने के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं। युवाओं को मार्गदर्शन के लिए अलग कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


युवा बोले जमा करा दी फीस -
काजल और दीपिका ने बताया कि यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। पोर्टल न चलने पर शुरुआती दिनों में आवेदन नहीं कर पाई थीं। पहली कट ऑफ का इंतजार खत्म हो गया। कॉलेज में फीस जमा कराकर काफी महसूस की। कपिल और नरेश ने बताया कि शनिवार सुबह फीस जमा कराने लगे तो पोर्टल ठीक से नहीं चला। कई घंटे बाद पोर्टल चलने पर फीस जमा कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत 23 जुलाई शाम तक फीस जमा कराई जा सकेगी। कॉलेजों में पढ़ाई 24 जुलाई को शुरू होगी। कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग 25 जुलाई को होगी।

कोट्स
फीस जमा करने को कई काउंटर
एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में फीस जमा करानी शुरू हो गई है। इसके लिए कई फीस काउंटर बनाए गए हैं। निदेशालय ने पहली कटऑफ के आधार पर फीस जमा कराने की तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी है।

दाखिले के लिए युवाओं का रुझान बढ़ा
आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में 20 फीस काउंटर बनाए गए हैं। युवाओं का कॉलेज में दाखिला लेने का रुझान है। युवाओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल दिया जा रहा है।


मॉनीटरिंग के लिए बनाई कमेटी
आईबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि शनिवार को यूजी प्रथम में फीस जमा करानी शुरू कर दी हैं। कॉलेज में अलग से काउंटर बनाए गए हैं। इनकी मॉनीटरिंग के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed