फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fed up with dowry harassment, married woman commits suicide by hanging herself

Panipat News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Fed up with dowry harassment, married woman commits suicide by hanging herself
पानीपत। भावना चौक क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज की मांग व पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा लिया। लोगों की सूचना पर यहां पहुंची तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान के आधार पर आरोपी पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


परशुराम कॉलोनी निवासी कुसुम ने बताया कि मूल रूप से गोरखपुर जिले के चौरीचौरा गांव के रहने वाले हैं। वह लगभग 12 साल से पानीपत की परशुराम कॉलोनी में रहते हैं। वह सात बेटियों व एक बेटे की मां थी। उसने दो साल पहले अपनी पांचवे नंबर की बेटी रितु (20) की शादी भावना चौक निवासी भीम से की थी। आरोप लगाया कि भीम लालची किस्म का युवक है। शादी के बाद भीम ने उनसे मोटरसाइकिल मांगी थी। उन्होंने उसे मोटरसाइकिल भी दी। फिर उससे 50 हजार रुपये मांगे गए। उसने अपनी बेटी की खुशी के लिए यह पैसे भी दे दिए। फिर कुछ दिन बाद उससे दो लाख रुपये मांगे। वह इतने पैसे देने में सक्षम नहीं थी। इसलिए रितु से उसका पति भीम लगातार मारपीट करता था। मंगलवार शाम सात बजे रितु के पड़ोसी ने उसकी छोटी बेटी नीतू को फोन कर बताया कि रितु ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वह तुरंत मौके पर पहुंची। यहां रितु का शव फर्श पर पड़ा था। भीम यहां से फरार था। उसकी बेटी ने भीम की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दी है। रितू एक साल की बेटी सिया की मां थी।
विज्ञापन


वर्जन-
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वह फरार है। पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed