फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fearless thieves taking advantage of the cold

ठंड का फायदा उठा रहे बेखौफ चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fearless thieves taking advantage of the cold
पानीपत। ठंड का फायदा बेखौफ चोर उठा रहे हैं। जिले में कई जगहों पर हाथ साफ कर वे हजारों का माल चुरा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव राजाखेड़ी स्थित परचून की दुकान से 10 हजार रुपये, सिगरेट, गुटखा व काजू चोरी कर लिए। गांव राजाखेड़ी निवासी सुखबीर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर किराने की दुकान है। वीरवार रात 9 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह दुकान पर आया तो ताले टूटे पड़े थे। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान में एग्जोस्ट फैन को तोड़कर वहां से घुसे। चोर दुकान से 50 डिब्बी सिगरेट की, 20 डिब्बी गुटखे की, दो किलोग्राम काजू व 10 हजार रुपये चोरी थे। उसने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस में दी। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रिसालू रोड स्थित भारती कॉलोनी में चोरों ने एक प्लॉट से चक्की की मोटर व जेसीबी का जैक चोरी कर लिया। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उसका रिसालू रोड पर भारती कॉलोनी में एक प्लॉट है। उस प्लॉट में दो कमरे बने हुए हैं। चोरों ने वीरवार रात को उसके प्लॉट की दीवार फांदकर कमरे से एक चक्की की मोटर व जेसीबी के दो जैक चोरी कर लिए। चोरी सामान की कीमत हजारों में है। प्लॉट मालिक ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed