फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father had taken loan from financiers, fed up, 14-year-old son hanged himself

Panipat News: पिता ने फाइनेंसरों से लिया था कर्ज, तंग होकर 14 वर्षीय बेटे ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Father had taken loan from financiers, fed up, 14-year-old son hanged himself
पानीपत। कच्चा कैंप के गुरु नानक पुरा में 14 वर्षीय किशोर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, किशोर के पिता ने फाइनेंसर से रुपये उधार लिए थे, अब फाइनेंसर घर आकर गाली गलौज करते थे, इससे परेशान होकर किशोर का पिता तीन माह पहले लापता हो गया था। इसके बाद भी फाइनेंसर घर आकर लगातार परिजनों को परेशान कर रहे थे। आशंका है कि इसी से परेशान होकर किशोर ने फंदा लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी किशोर के दादा राम किशन ने बताया कि उसका बड़ा बेटा निमित कुमार बठला अपने परिवार के साथ कच्चा कैंप के गुरुनानक पुरा में रहता है। वह प्रिंटर ठीक करने का काम करता था। उसने फाइनेंसर से रुपये उधार लिए थे। अब फाइनेंसर रुपये चुकाने का दबाव बना रहे थे। वह घर आकर भी गाली गलौज करते थे, जिससे परेशान होकर उसका बेटा तीन माह पहले घर छोड़कर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बावजूद फाइनेंसर घर आकर ताने मारते थे। आशंका है कि इसी वजह से आहत होकर उसके पोते लक्ष ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मां अनु ने बताया कि उसके दो बेटों में बड़ा लक्ष (14) था, जो कि लालबत्ती चौक स्थित गर्वनमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार दोपहर को उसने लक्ष से नानी के घर गांव डुमियाना चलने की बात कही। मां-बेटा दोनों घर से निकले, लेकिन बाहर रोड तक पहुंचने के बाद लक्ष ने कहा कि वह नानी के घर नहीं जाएगा। दोपहर तीन बजे वह घर वापस आ गया और वह अपने दूसरे बेटे कृष के साथ मायके चली गई थी। रात को नौ बजे दादा रामकिशन ड्यूटी से लौटे और कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा कि लक्ष अंदर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव बाबा की रसोई संस्था के प्रधान पवन कालड़ा ने बताया कि वह रविवार को पानीपत से बस में हरिद्वार गए थे। उनके साथ लक्ष भी गया था। वह रात दो बजे पानीपत लौट आए थे। उसके बाद लक्ष अपने घर चला गया था। सोमवार रात उन्हें फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली।
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है ।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed