फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father Hnaged Three Year Old Son after dispute with wife at panipat

पानीपतः पत्नी से झगड़े के बाद तीन साल के बेटे को फंदे पर लटकाया, झटके में दम तोड़ गया मासूम

Thu, 19 Sep 2019 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Father Hnaged Three Year Old Son after dispute with wife at panipat
बच्चे की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
पानीपत की टीडीआई कॉलोनी में रोज-रोज शिक्षक पत्नी से हो रहे झगड़े से तंग आकर व्यक्ति ने अपने तीन साल के इकलौते बेटे को रस्सी से पंखे पर फंदा पर लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन तभी रस्सी टूट गई और वो नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने खुद ही फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूलते हुए सारी दास्तां पुलिस को बयान कर दी है। वहीं सामान्य अस्पताल में पत्नी के बयान पर पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन


आरोपी प्रमोद ने पांच साल पहले कुरुक्षेत्र के समालखी गांव की रहने वाली जेबीटी शिक्षिका साक्षी से लव मैरिज की थी। साक्षी पानीपत के ही शिव नगर के सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। बाद में वे टीडीआई पानीपत में आकर रहने लगे थे। तीन साल पहले दोनों को एक बेटा हुआ जिसका नाम यश रखा गया। समय के साथ-साथ दोनों पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से मन मुटाव चल रहा था और आए दिन लड़ाई-झगड़े भी होते थे। अक्सर तालाक लेने की बात भी झगड़े में होती थी। बुधवार को भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ तो साक्षी स्कूल में अपनी ड्यूटी पर चली गई। घर में बेटा यश व प्रमोद ही थे।

प्रमोद ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसने फैसला कर लिया था कि वह बेटे और स्वयं को खत्म कर देगा। पत्नी के स्कूल जाते ही उसने पहले बेटे को रस्सी से पंखे पर लटका दिया व फिर खुद फंदे पर लटक गया। लेकिन रस्सी टूट गई तथा वह बच गया।

बेटे की मौत से घबराए प्रमोद ने पत्नी साक्षी को सुबह करीब 10 बजे फोन करके सूचना दी कि तुरंत घर पहुंचो, यश की तबीयत ज्यादा खराब है। सूचना पाकर साक्षी जैसे ही घर पर पहुंची तो यह देखकर सन्न रह गई कि बेटा घर में मृत पड़ा था। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को उसकी पत्नी के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed