{"_id":"62509cb9496d8c332146da41","slug":"farmers-will-make-toll-free-for-three-hours-by-performing-panipat-news-knl1043427166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर किसान तीन घंटे कराएंगे टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर किसान तीन घंटे कराएंगे टोल फ्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी शनिवार को सुबह 10 बजे गेहूं पर बोनस की मांग को लेकर पानीपत टोल प्लाजा व डाहर टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन करेंगे। किसान यहां पर डेरा डालकर तीन घंटे तक टोल टैक्स फ्री कराएंगे। किसानों का दावा है कि टोल टैक्स सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक फ्री रहेगा।
किसानों की मांग है कि गेहूं फसल खरीद के समय किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस दिया जाए। भाकियू के चढ़ूनी गुट के प्रधान सुधीर का कहना है कि विदेशों में भारतीय गेहूं की कीमत 2800 रुपये क्विंटल है। इसके बाद भी कम पैसे में गेहूं खरीदी जाती है। बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार गेहूं लगाने और कटवाई करवाने तक की लागत 2 हजार रुपये है। वहीं केंद्र सरकार 2015 रुपये प्रति क्विंटल ले रही है। इसको लेकर शनिवार को तीन घंटे तक टोल टैक्स फ्री कराए जाएंगे।
किसानों का कहना है गेहूं की लागत पिछले साल से काफी ज्यादा बढ़ गई है। कीटनाशक,खाद और मजदूरी बढ़ने और इस बार बारिश से फसल की कमी के कारण किसानों को मुनाफा नहीं होगा। जिससे इस बार भी वह कर्ज में डूबे रह जाएंगे। किसानों का कहना है कि यदि सरकार उन्हें गेहूं पर बोनस देती है तो वह आसानी से कर्ज से मुक्ति कर सकेंगे और धान की बुआई अच्छे से कर सकेंगे।