फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers show black flags to Ajay Chautala in Panipat of Haryana

पानीपत पहुंचे अजय चौटाला: किसानों के विरोध का करना पड़ा सामना, काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

Thu, 16 Sep 2021 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 10:21 PM IST
सार

पानीपत पहुंचे जननायक जनता दल के अध्यक्ष अजय चौटाला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस ने 12 किसानों को गिरफ्तार किया और शाम करीब चार बजे सभी को छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Farmers show black flags to Ajay Chautala in Panipat of Haryana
अजय चौटाला को किसानों ने दिखाए काले झंडे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संगठन की मजबूती और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती की तैयारियों के लिए गुरुवार को पानीपत पहुंचे जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए तो उन्हें रोकने के लिए आई पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद किसानों को गिरफ्तार कर सेक्टर-29 थाने ले जाया गया। अजय चौटाला के जाने के बाद शाम करीब चार बजे उन्हें छोड़ा गया। 

विज्ञापन


चौधरी देवीलाल की जयंती 25 सितंबर को हैं, जिसे लेकर जजपा की ओर से प्रदेश भर में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जयंती में कार्यकर्ताओं को शामिल करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत गुरुवार को पानीपत के आर्य कॉलेज में कार्यक्रम निर्धारित था। इसकी भनक लगते ही कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी संख्या में किसान जमा हो गए। इस बीच दोपहर 12 बजे अजय चौटाला के पहुंचने पर किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत से ही हो सकता है मामला हल: अजय 
कृषि कानूनों के मुद्दे और किसान आंदोलन को लेकर जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि इसका हल सिर्फ बातचीत के माध्यम से हो सकता है। आंदोलन करना किसानों का हक है लेकिन इसका समाधान बातचीत ही है।  


थोपे गए कानून वापस लेने होंगे 
आंदोलन करना हमारा हक है, जो हम कर रहे हैं। जब तक सरकार किसानों पर थोपे गए ये तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक किसान आंदोलनरत रहेंगे। सरकार ने किसानों पर हर जुल्म करके देख लिया है लेकिन धरतीपुत्र पीछे नहीं हटा और न हटेगा। - सुधीर जाखड़, प्रधान, भारतीय किसान यूनियन, चढूनी।

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी

सरकार के कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा 
किसान करो या मरो की नीति पर हैं। पीछे हटने का सवाल नहीं है। हर भाजपा-जजपा के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। किसान अपना हक लेकर रहेंगे। इसके लिए किसी भी अंजाम की परवाह नहीं है। - देवेंद्र जाटल, मुख्य सलाहकार, भारतीय किसान यूनियन चढूनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed