{"_id":"6525b650ee92306ba6092a55","slug":"farmers-of-haryana-and-uttar-pradesh-again-face-to-face-panipat-news-c-244-1-pnp1004-7438-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा और उप्र के किसान फिर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा और उप्र के किसान फिर आमने-सामने
विज्ञापन
बापौली। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान एक फिर से आमने-सामने हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के टांढा गांव के एक किसान ने कब्जे की नीयत से हरियाणा की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को बर्बाद कर दिया।
हरियाणा के किसान अनिल निवासी गांव खोजकीपुर खुर्द ने थाना बापौली में दी शिकायत दी। किसान ने बताया कि यमुना खादर में उनकी जमीन है। इस पर उन्होंने सरसों उगाई है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पर वह अपने खेत में गया तो उसके खेत में साहिद टांडा उत्तर प्रदेश ने अपने ट्रैक्टर से कब्जे की नीयत से उगाई सरसों को नष्ट कर दिया।
उसने रोका तो उसने मारपीट, गाली गलोज करते हुए जान से मारने कि धमकी दी। उसकी शिकायत थाना बापौली में दी गई है। बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि खोजकीपुर के किसान अनिल ने शिकायत दी कि उसके खेत में उत्तर प्रदेश के किसान ने कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर चला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर के छानबीन शुरू कर दी है ।