फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers made toll tax free for three and a half hours

किसानों ने साढ़े तीन घंटे तक कराया टोल टैक्स फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers made toll tax free for three and a half hours
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर डयूटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र दुहन को ज्ञापन सौपतें हुए किसान व साथ में ? - फोटो : Panipat
पानीपत। गेहूं की फसल खरीद पर प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने शनिवार को शहर के दोनों टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन किया। किसान सुबह 9:45 बजे ही टोल प्लाजा पर पहुंच गए थे। 10 बजे से शहर के दोनों टोल प्लाजा को टैक्स फ्री करा दिया गया। इस दौरान किसानों की टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन के चलते तीन घंटे 38 मिनट तक टोल टैक्स फ्री रहे।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने खुद बैरियर को उठाकर सड़क से दूर कर दिया। बिना टोल टैक्स के वाहन गुजरने से आधा घंटा तक टोल प्लाजा पर सायरन बजता रहा। गांव डाहर के टोल प्लाजा को सुबह सवा दस बजे तक फ्री करा दिया गया था। बाद में किसानों ने टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर दायरे के लोगों का टोल फ्री कराने की मांग को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र दूहन के माध्यम से राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उधर, किसानों के दोबारा टोल फ्री करवाने पर चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री खुश दिखे। यूपी जाने वाले यात्री सोनू यादव ने बताया कि किसानों के विरोध के चलते हरियाणा क्रॉस करने का टोल फ्री हो गया जिससे सफर सस्ता हो गया है। किसानों के प्रदर्शन का सबसे ज्यादा फायदा हैवी वाहन चालकों को हुआ। किसानों का दावा है कि पूरे हरियाणा में सबसे पहले पानीपत टोल को टैक्स फ्री कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू सदस्य का कटा टैक्स तो आक्रोश में आए किसान
भाकियू चढूनी गुट के सदस्य जसबीर कादियान ने टोल टैक्स की जांच करने के लिए अपनी गाड़ी को टोल प्लाजा से गुजारा। इस दौरान फास्टैग से उनके खाते से पैसे कट गए। इससे किसानों रोष उत्पन्न हो गया। तब नाराज किसानों ने एक बजे की बजाय 1:38 बजे तक टोल फ्री करवाया।
गेहूं खरीद पर बोनस नहीं मिला तो फिर कराएंगे टोल फ्री : जाखड़
भाकियू के चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने कहा कि गेहूं खरीद पर सरकार किसानों को बोनस नहीं देगी तो हम किसान फिर टोल फ्री करवाने के साथ चक्का जाम भी करेंगे। सरकार हम किसानों को धरना प्रदर्शन करने पर उकसाने का काम कर रही है। किसानों को इस बार बारिश के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

राजमार्ग मंत्री से किसानों की हैं चार मांगें
प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर हरियाणा के नागरिकों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए।
टोल प्लाजा से 15 किलोमीटर तक की परिधि में आने वाले क्षेत्रों का टोल टैक्स फ्री रखा जाए।
सभी राजमार्गों पर किसान व कृषि से जुड़े साधन ट्रैक्टर, कंबाइन, हारवैस्टर इत्यादि टोल टैक्स फ्री रखा जाए।
फास्टैग के साथ पुराना पर्ची सिस्टम भी जारी रहे, कैश टोल भुगतान पर दोगुना टोल बंद किया जाए।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर टोल फ्री करवाने के बाद रोष जता प्रदर्शन करते हुए किसान ।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर टोल फ्री करवाने के बाद रोष जता प्रदर्शन करते हुए किसान ।- फोटो : Panipat

पानीपत।  पानीपत टोल टैक्स पर टोल फ्री करवा गाड़ियों को रवाना करते हुए किसान ।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर टोल फ्री करवा गाड़ियों को रवाना करते हुए किसान ।- फोटो : Panipat

पानीपत। किसानों द्वारा टोल फ्री करवाने के मात्र 20 मिनट बाद ही पुलिसकर्मी बैठे पेड़ की छाव में, और ?

पानीपत। किसानों द्वारा टोल फ्री करवाने के मात्र 20 मिनट बाद ही पुलिसकर्मी बैठे पेड़ की छाव में, और ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed