{"_id":"6432c476557363aa9e0b25aa","slug":"farmers-choudhars-decision-panipat-news-c-18-1-86634-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोशन उर्फ टिंकू देशवाल को किसानों की चौधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोशन उर्फ टिंकू देशवाल को किसानों की चौधर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशन उर्फ टिंकू देशवाल को किसानों की चौधर
- गढ़ी भालौर से सूरजभान रावल बने उप प्रधान, डाडौला से नदीम गुज्जर सचिव निर्वाचित
- किसान भवन की नई कार्यकारिणी के साथ 51 सदस्यों की कमेटी भी हुई गठित
- जिले के छह ब्लॉक से 125 गांवों के करीब 1500 किसानों ने एकजुट हो लिया फैसला
फोटो: 3 से 6
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किसान भवन की चौधर को लेकर रविवार को किसान भवन में महापंचायत बुलाई गई। इसमें जिले के सभी छह ब्लॉक के करीब सवा सौ गांव से 1500 किसानों ने भाग लिया। महापंचायत की अध्यक्षता गांव बांध से मांगेराम घणघस ने की। इसमें किसानों और किसान नेताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद महापंचायत ने सोनू मालपुरिया को तुरंत प्रभाव से निष्काषित करने का फैसला किया। साथ ही मालपुरिया के किसान भवन में प्रवेश पर भी आगामी 20 साल के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं किसानों ने सर्वसम्मति से गांव कुराड़ के रोशन उर्फ टिंकू देशवाल को नया जिला प्रधान चुना। जबकि गांव गढ़ी भालौर से सूरजभान रावल को उप प्रधान चुना गया और गांव डाडौला से नदीम गुज्जर को सचिव बनाया गया है। किसान भवन के सरंक्षक की जिम्मेदारी मांगेराम बांध को सौंपी गई है।
किसान भवन की चौधर को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बाद बीते रोज महापंचायत का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में सोनू मालपुरिया और सुधीर जाखड़ की ओर से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। विवाद की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार बलवान मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। रविवार की सुबह से ही इसे लेकर किसान भवन में गहमागहमी रही। उस समय प्रशासन ने राहत की सांस ली जब यह पता चला कि सोनू मालपुरिया और उसके गुट का कोई किसान वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद किसान और किसान नेताओं से आम सहमति से सनौली-बापौली ब्लॉक से किसान भवन की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसके अलावा जिले के अलग-अलग गांव से 51 लोगों की एक कमेटी भी गठित की गई।
इन सदस्यों की बनी कमेटी : मांगेराम बांध- सरंक्षक, नरसिंह बेनीवाल- गांव कवी, जयकरण कादियान-पूर्व प्रधान, सुरेश दहिया- अदियाना, बिंटू मलिक-पूर्व प्रधान उग्रा खेड़ी, जोगिंद्र -डाहर, संदीप सिंहरोहा- धर्मगढ़, जसबीर कादियान- सिवाह, सुधीर जाखड़-जोशी, हरेंद्र राणा- कारद, प्रदीप जागलान- इसराना, रामसिंह-शाहपुर, जयपाल सरपंच-महावटी, मनोज जागलान-नौल्था, डॉ. राजकुमार मलिक- उग्रा खेड़ी, निशान -बिंझौल ब्लॉक समिति सदस्य, रिंकू सरपंच-शहर मालपुर, तेजपाल- उझा, टिंकू देशवाल- कुराड़, रणपाल फौर, रामबीर-झटीपुर, नदीम-डाडौला, मनोज सरपंच- निंबरी, जयकिशन- बबैल, संदीप -बड़ौली, खुशदिल कादियान- सिवाह, करण सिंह-छिछड़ाना, सुरेंद्र सरपंच- रिसालू, कुलदीप बलाना- पूर्व प्रधान, चूहड़ सिंह रावल-पूर्व प्रधान, वेद भौक्कर-दीवाना, सत्ता- शाहपुर ब्लॉक प्रधान, रघुबीर मलिक-राजाखेड़ी, डॉ. राजपाल, शमशेड-डिडवाड़ी, जयपाल-कुराना, अजमेर-कारद, जोगिंद्र-इसराना, राजेंद्र- अदियाना, सुखबीर- आट्टा पूर्व प्रधान, सुरेंद्र-महावटी, सुनील-पट्टीकल्याणा, जयकुमार- बडौली, दयानंद राठी- गांजबड़, सतनारायण बांगड़, संजय देशवाल-अटावला, गजे सिंह- नारा, ऋषिपाल-जाटल, सुरेंद्र मलिक- मतलौडा, अमित सरपंच-नंगला को शामिल किया गया है।