फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers are troubled by the strike of fertilizer and vendors

Panipat News: खाद और विक्रेताओं की हड़ताल से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by the strike of fertilizer and vendors
पानीपत। खाद और बीज विक्रेता सरकार से अपनी मांगों के लिए आर-पार की करने के मूड में आ गए हैं। विक्रेताओं ने सरकार के बिल वापस न लेने पर हड़ताल बढ़ाने की चेतावनी दी है। फिलहाल 14 अप्रैल तक हड़ताल पर जाने की घोषणा थी। विक्रेताओं के सख्त फैसले से किसानों की खाद व बीज के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पानीपत सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के बैनर तले से खाद व बीत विक्रेताओं ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन अपनी दुकान बंद रखी। जिला प्रधान रणबीर दूहन ने बताया कि सरकार ने सीड्स बिल में संशोधन किया है। इसमें सैंपल फेल आने पर दुकानदार या कंपनी को सीधी सजा व लाखों रुपये का जुर्माना है। खाद व बीज विक्रेताओं ने 14 अप्रैल तक हड़ताल का फैसला लिया है। सरकार अभी तक बातचीत के लिए तैयार नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बुधवार को एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मन बनाया है। सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे संघर्ष तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसानों खाद, बीज व पेस्टीसाइड नहीं मिल पा रहा है। विकास और जितेंद्र ने बताया कि हरे चारे के लिए ज्वार की बिजाई करनी है। वे बुधवार को मंडी में बीज लेने आए थे। यहां बीज नहीं मिल पाया। उनको वापस जाना पड़ा। किसान कर्मबीर और जितेंद्र ने बताया कि बेलदार सब्जी की खेती कर रहे हैं। सब्जी में कई बीमारी आ रही हैं। अब मंडी में दवा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फसल में बीमारी बढ़ती जा रही है। सरकार को सरकारी दुकान पर खाद और बीज की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि किसानों की फसल प्रभावित न हों। सरकार को किसान को बचाने के लिए कानून बनाने के साथ हड़ताल के दौरान उनके लिए व्यवस्था करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed