फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer upset with family in land dispute committed suicide by consuming poison

जमीन के विवाद में परिवार से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer upset with family in land dispute committed suicide by consuming poison
पानीपत। गांव बिंझौल में एक किसान ने परिवार के साथ चल रहे जमीन के विवाद के चलते जहर खाकर खुदकुशी कर ली। किसान के बेटे ने अपने चचेरे भाइयों पर उन्हें जमीन के लिए प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे ने नामजदों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत भी दी है। अब पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बिंझौल निवासी अशोक ने बताया कि उसके 62 वर्षीय पिता बलबीर सिंह ने जमीन के विवाद के कारण आत्महत्या की है। उनका, चाचा के बेटों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। चाचा के बेटे उनकी जमीन लेकर उन्हें कहीं और जमीन देने की बात कह रहे थे। उन्हें रोज प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने कानूनगो से मिलकर उनकी भूमि का नक्शा भी बदलवा दिया। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती थी। इससे उसके पिता बलबीर सिंह काफी परेशान चल रहे थे। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब बड़ा भाई पूजा कर घर लौटा तो पिता कमरे में बेड पर बेसुध पड़े मिले। वह उन्हें लेकर सिविल अस्पताल में आए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed