फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer dies in car collision

कार की टक्कर से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in car collision
पानीपत। गांव अलुपुर के पास एक कार ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। किसान भंडारी गांव से अलुपुर गांव में खेत में काम कराने के लिए मजदूरों को लेने गया था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका मामा सतबीर पुत्र हरकेश (58) निवासी गांव भंडारी पेशे से किसान था। मामा सतबीर अपनी बाइक पर गांव अलुपुर जाने के लिए निकला था। वहां से खेत में काम करने के लिए मजदूरों को लेकर आना था। वहां लौटते वक्त रास्ते में सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतबीर तीन बच्चों को पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed