फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   False ceiling collapses even before the inauguration of the MCH wing.

Panipat News: एमसीएच विंग के उद्घाटन से पहले ही गिरी फॉल सीलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
False ceiling collapses even before the inauguration of the MCH wing.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग के उद्घाटन से पहले ही इसके निर्माण कार्य और गुणवत्ता की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

सोमवार को विंग के प्रथम तल पर स्थित प्रसव वार्ड (लेबर वार्ड) की फॉल सीलिंग अचानक नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि अभी तक यहां मरीजों की शिफ्टिंग नहीं हुई थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद अस्पताल भवन के फर्श से लेकर छत तक के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि फॉल सीलिंग गिरने का मुख्य कारण पानी की भारी लीकेज है। प्रसव वार्ड के अलावा विंग के अन्य हिस्सों में भी सीलिंग से पानी रिसता हुआ साफ नजर आ रहा है। इस तकनीकी खामी और हादसे के कारण स्वास्थ्य विभाग सोमवार से विंग में प्रस्तावित ओपीडी सेवाओं की शुरुआत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

पहले चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की थी योजना : स्वास्थ्य विभाग की पहले यह योजना थी कि एमसीएच विंग के निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही एक-एक मंजिल (तल) पर इलाज और ओपीडी शुरू कर दी जाए। इसके लिए बेड, व्हीलचेयर और कई आधुनिक मशीनें भी विंग में पहुंच चुकी हैं और उन्हें इंस्टॉल करने का काम चल रहा है। लेकिन, उद्घाटन से पहले ही छत गिरने और पानी की लीकेज की समस्या सामने आने के बाद विभाग ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चरणबद्ध तरीके से शुरुआत करने का फैसला टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर भी अभी अधूरे : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, विंग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी अब तक पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed