फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory owner dies after being shot under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से फैक्टरी मालिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Factory owner dies after being shot under suspicious circumstances
पानीपत। कुटानी रोड स्थित एक फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से फैक्टरी मालिक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वह अंदर गए तो फैक्टरी मालिक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके पास प्लास और एक देसी कट्टा पड़ा था। उन्होंने डॉयल 112 पर सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में मालिक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर 11 निवासी अपूर्व जैन की कुटानी रोड पर गंदे नाले के पास मनोज टैक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। अपूर्व पिछले दो साल से फैक्टरी संचालित कर रहा था। सोमवार को दोपहर करीब चार से साढ़े चार बजे उसे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। डॉक्टरों के अनुसार गोली कनपटी पर लगी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अवैध पिस्टल से गोली चली है। उपरोक्त हत्या है या आत्महत्या इस गुत्थी को पुलिस की टीम सुलझाने में जुट गई है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी कई साक्ष्य जुटाएं है।
विज्ञापन

मां का इकलौता बेटा था अपूर्व, ढाई साल पहले हुई थी शादी-
परिजनों के अनुसार अपूर्व की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। अपूर्व के पिता का निधन हो चुका है। अपूर्व की एक बहन है, अपूर्व अपनी मां का इकलौता चिराग था। जिसके जाने के बाद परिवार में गम की लहर दौड़ गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, प्राथमिक जांच में सुसाइड करने का मामला सामने आया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से अवैध पिस्टल को बरामद किया गया है।
- इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed