{"_id":"61688a26760ad13d7b120b26","slug":"extended-date-of-open-counseling-apply-till-october-25-panipat-news-knl865322192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन काउंसिलिंग की बढ़ाई तिथि, 25 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन काउंसिलिंग की बढ़ाई तिथि, 25 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन एडमिशन-
कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग की बढ़ाई तिथि, 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी
- जिले के कॉलेजों में रिक्त 20 से 25 प्रतिशत रिक्त सीटों को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का लिया निर्णय
- पहले 13 अक्तूबर निर्धारित की थी ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कॉलेज में अब तक दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नए शेड्यूल के अनुसार अब विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल खुलने और अतिरिक्त समय मिलने पर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
चालू शैक्षणिक सत्र में इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई थी। पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के चलते इस तिथि को भी दो बार बढ़ाया गया। दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी कॉलेजों में रिक्त रही सीटों को देखते हुए 28 सितंबर को ओपन काउंसिलिंग शुरू की गई, जो 13 अक्तूबर तक जारी रही। अंतिम तिथि तक भी सीटें न भरने पर महाविद्यालय प्रबंधन ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय को अवगत कराया, जिसके बाद वीरवार को एक बार फिर पोर्टल ओपन कर दिया गया। अब विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।
- कॉलेजों में 20 से 25 प्रतिशत सीटें रिक्त
दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रही दाखिला प्रक्रिया के कारण विद्यार्थियों का जिले के कॉलेजों की तरफ कम रुझान है। यही कारण है कि ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि के बाद भी राजकीय कॉलेजों में करीब 10 प्रतिशत और एडिड व निजी कॉलेजों में 20 से 25 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रही दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद वंचित रहे विद्यार्थी अब कॉलेजों का रुख करेंगे।
विज्ञापन
वर्जन-
कॉलेजों में 13 अक्तूबर तक चली ओपन काउंसिलिंग के बाद भी विभिन्न कॉलेजों में 20 से 25 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। जिसे देखते हुए पोर्टल दोबारा ओपन करने की डिमांड की गई थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अक्तूबर तक कर दी है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
------
--