{"_id":"654c8322aaf296c0f703da13","slug":"explosion-while-grinding-sulfur-and-potash-in-panipat-13-year-old-child-burnt-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: गंधक और पोटाश पीसते वक्त विस्फोट; 13 वर्षीय बच्चा झुलसा, मां ने फैक्टरी मालिको पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: गंधक और पोटाश पीसते वक्त विस्फोट; 13 वर्षीय बच्चा झुलसा, मां ने फैक्टरी मालिको पर लगाए आरोप
Thu, 09 Nov 2023 12:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:28 PM IST
सार
मां ने बताया कि पोटाश और गंधक में गांठे बनी थी। जिसको बेटा पीसने लगा तो विस्फोट हुआ औऱ बेटा बुरी तरह झुलस गया। जिसको स्थानीय लोगों ने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के बबेल रोड शिव नगर में गंधक और पोटाश पीसते वक्त विस्फोट हो गया। जिसमें एक 13 वर्षीय किशोर झुलस गया। मां ने इसके पीछे दो फैक्ट्री मालिको को जिम्मेदार ठहराया है।मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शिव नगर निवासी सुधा ने बताया कि उसके छह बच्चे है ,जिनमे चार बेटी और दो बेटे है।जिनमे पांचवे नंबर का बेटा 13 वर्षीय शिवा है। उनके पड़ोस में श्री राम स्टील फैक्टरी है। जिसको जगबीर और जगपाल चलाते है। छह नवंबर को दोपहर ढाई बजे बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच जगबीर व जगपाल ने बुलाकर कहा कि ये गंधक और पोटाश लेकर जा और इसको पीसकर लेकर आ। मां ने बताया कि पोटाश और गंधक में गांठे बनी थी। जिसको बेटा पीसने लगा तो विस्फोट हुआ औऱ बेटा बुरी तरह झुलस गया। जिसको स्थानीय लोगों ने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
मां का आरोप: आरोपियों का काम बारूद बेचना
मां ने पुलिस को शिकायत दे बताया कि आरोपियों का बारूद बेचना है। यह विस्फोट भी आरोपियों की वजह से हुआ है। आरोपियों ने बेटे को करीब 1 किलो पोटाश और गंधक था। आरोपियों की वजह से उसका बेटा जिंदगी औऱ मौत के बीच सांसे गिन रहा है।
विज्ञापन