{"_id":"61ae7384dca3a87f272b993d","slug":"exhibition-will-be-held-on-gita-mahotsav-there-will-be-cultural-programs-panipat-news-knl919341154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव पर लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव पर लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
पानीपत। होने वाले गीता जयंती महोत्सव को लेकर बैठक लेते हुए उपायुक्त सुशील सारवान।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला स्तर पर 12 से 14 दिसंबर तक भव्य तरीके से आर्य कॉलेज के मैदान में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। समारोह में शैक्षणिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह बात उपायुक्त सुशील सारवान ने कही।
वह लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह की तैयारियों व प्रबंधों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रहें बल्कि जिला के विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक-धार्मिक संस्थान तथा समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित की जाए।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में अन्य जिलों में भी गीता जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। पानीपत में होने वाले गीता जयंती समारोह के तहत प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चैंटिंग व पारितोषिक वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 12-14 दिसंबर तक प्रचार रथ पूरे जिले में गीता का प्रचार-प्रसार करेगा। जिले में गीता से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 13 दिसंबर को अंध विद्यालय और शिव नगर स्थित अनाथालय में गीता पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
समापन के दिन 14 दिसंबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह सनौली रोड स्थित हैदराबादी रामलीला मैदान से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आर्य कॉलेज मैदान पहुंचेगी। यहां पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज गीता प्रवचन देंगे। आर्य कॉलेज के मैदान में गीता को मंच पर सजाया जाएगा। उस दिन यज्ञ-हवन इत्यादि भी होंगे। बैठक में तहसीलदार कुलदीप मलिक, डीएसपी संदीप कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता, जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी, श्री कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता पानीपत के संयोजक सूरज दुरेजा, अनिल मदान, प्राण रत्नाकर, राजू शर्मा, अंकुश बंसल व सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।