{"_id":"613918398ebc3e88b87e2986","slug":"examination-will-be-held-twice-a-year-time-limit-also-reduced-panipat-news-knl825851151","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में दो बार होगी परीक्षा, समय सीमा भी कम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में दो बार होगी परीक्षा, समय सीमा भी कम की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने कोरोना संक्रमण के खतरों के चलते परीक्षाएं रद्द करने से बचने के लिए बड़ा बदलाव किया हैं। सीबीएसई की ओर से किए गए बदलाव के अनुसार अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के शिक्षा सत्र 2021-22 में परीक्षा साल में दो बार करवाई जाएगी। पहले टर्म की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न के पैटर्न पर आधारित होगी। जिसका समय केवल डेढ़ घंटे रहेगा। वहीं दूसरे धर्म की परीक्षा विषय से संबंधित होगी, जिसका समय 2 घंटे का है। जबकि पहले 3 घंटे की परीक्षा ली जाती थी।
कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से सीबीएसई की परीक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही थी। वहीं पिछले साल 2020-2021 में परीक्षाओं को रद्द करनी पड़ी। जिसके बाद इस बार सीबीएसई बोर्ड नई परीक्षा नीति लेकर आया है।
अब साल में दो बार होंगे प्रैक्टिकल
सीबीएसई के नए परीक्षा पैटर्न के तहत प्रतियोगी परीक्षाएं भी साल में दो बार आयोजित करवाई जाएंगी। अगर किसी विषय की प्रतियोगी परीक्षा 70 अंकों की होती है तो उसे 2 बार में यानी 35-35 अंकों के आधार पर करवाया जाएगा। इसी प्रकार 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा को 15-15 अंकों के अनुसार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को भी मिलेगी राहत
कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल से परीक्षा पूरी तरह से आयोजित नहीं हो सकीं। जिसके चलते इस बार सीबीएसई ने बेहतरी के लिए बदलाव किया है। इसमें साल में दो बार परीक्षा आयोजित होगी।
-विनीता तोमर, कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई