फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Examination centers will have to buy infrared thermometer

परीक्षा केंद्रों को खरीदना होगा इंफ्रारेड थर्मामीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Examination centers will have to buy infrared thermometer
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र में मौजूद रहने वाले हर विद्यार्थी और शिक्षक के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। इसके लिए सीबीएसई ने सभी केंद्रों पर पांच हजार रुपये भी भिजवाए हैं। इससे केंद्रों को इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए देश भर के अलग-अलग शहरों में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने अपनी तरफ से सभी केंद्रों पर जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए धनराशि भी भिजवाई है। यह फैसला विद्यार्थियों में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लिया गया है। विद्यार्थियों को भी कई सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा की गाइडलाइन
- सीबीएसई बोर्ड ने सभी केंद्रों पर पांच हजार रुपये भिजवाए हैं। इससे केंद्रों को इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने होंगे
- किसी भी विद्यार्थी को तापमान चेक करवाए बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
- परीक्षार्थी अपनी स्टेशनरी खुद लेकर आएंगे। आसपास बैठे विद्यार्थियों से पेन, पेंसिल आदि नहीं मांगेंगे
- परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को आपस में छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed