फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even today there is a possibility of rain with strong winds

आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even today there is a possibility of rain with strong winds
पानीपत। तेज बारिश के दौरान छाता लेकर जाती हुई युवती। - फोटो : Panipat
पानीपत। लगातार बारिश ठंडक बढ़ाने का काम कर रही है। शनिवार को दिनभर बूंदाबांदी रही। लगातार बारिश के कारण लोग दिन भर धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन बादलों ने सूरज को छिपा रखा था। इससे लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में फिर से सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ ईरान ईराक के रास्ते होता हुए भारत में आ रहा है इसके साथ ही हरियाणा में सक्रिय हुआ है जिससे शुक्रवार को दिन भर तेज हवाएं चली और शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

फसल के लिए अच्छी है बारिश
बारिश से गेहूं समेत किसी अनाज की फसल को बिलकुल नुकसान नहीं है, बारिश होने से किसान की एक सिंचाई बच गई है। ऊपर का पानी पौधे के सीधे ऊपर पड़ता है, वो अमृत जैसा होता है। लेकिन जहां ओला गिरा है वहां नुकसान है। दलहनी और तिहलनी फसलों के लिए ये नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रहेगी बारिश, बढ़ेगी ठंड
शनिवार को दिनभर बरसात के बाद रविवार को भी बारिश के आसार है। जिससे रविवार को दिन का पारा 17 सेल्सियस रहेगा और रात को पारा लुढककर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। जिससे रात को दिन से ज्यादा ठंड रहने के आसार है। दिन भर बादल होने के कारण धूप नहीं होगी। -डॉ. एमएल खिचड़, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed