फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even after 36 hours, there is no clue of Raunak, needle of doubt on loved ones

रौनक अपहरणकांड: 36 घंटे बाद भी रौनक का सुराग नहीं, अपनों पर ही शक की सुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours, there is no clue of Raunak, needle of doubt on loved ones
पानीपत। गांव बराना से अपहृत नौ वर्षीय रौनक का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। सीआईए की तीन एवं सेक्टर 13-17 थाने की एक टीम पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाती रही। मामले में शक की सुई अपनों पर ही घूम रही है। रौनक के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में अब तक धमकी भरा पत्र फेंकने वाले नहीं दिखे हैं। मंगलवार को सीआईए ने रौनक की मां-पिता, ताई-ताऊ, चाची और चचेरे भाई से पूछताछ की।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही रौनक के पिता शिवकुमार के पास 15 लाख रुपये आए थे। इसकी जानकारी सिर्फ परिवार के लोगों को ही थी। पुलिस ने धमकी भरे पत्र एवं घर के बाहर पैसों के इंतजाम की सूचना की लिखाई का मिलान किया है, जिसके बाद से शक की सुई परिवार के लोगों पर ही अटक गई है। पुलिस ने परिवार के लोगों से मंगलवार को कई घंटे पूछताछ की। हालांकि देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण भी ठीकरी पहरा देकर रौनक को खोज रहे
गांव बराना के ग्रामीण भी पूरे गांव में ठीकरी पहरा दे रहे हैं। पुलिस तो गांव एवं आसपास रौनक की खोज कर रही है। ग्रामीण भी रौनक को खोजने में जुटे रहे। बालक के किसान पिता शिवकुमार ने बताया कि बेटा दूसरी कक्षा का छात्र है। सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। जब दोपहर ढाई बजे मां पशुओं को चारा डालने दूसरे घर गई तो रौनक नहीं मिला। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर पर पत्थर में लिपटा हुआ एक कागज मिला, जिसमें लिखा था कि बच्चा उनके पास है और 15 लाख रुपये चाहिए। अगर इसकी सूचना पुलिस को दी तो बच्चे की लाश मिलेगी। पैसों का इंतजाम हो जाए तो घर के बाहर क्रॉस का निशान लगाकर लिख देना कि पैसा तैयार है। परिजनों ने घर के बाहर कोयले से यह लिखा है कि पैसा तैयार है। अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बार मां की लिखाई की हुई जांच
सीआईए ने मां सीमा एवं ताई गुड्डी से कई घंटे तक पूछताछ की। सीआईए ने मां से छह बार धमकी भरे पत्र में लिखे वाक्य अलग-अलग पेज पर लिखवाए। राइटिंग एक्सपर्ट से भी इसकी जांच कराई जा रही है।

पांच टीमें कर रहीं मामले की जांच
रौनक की तलाश में पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। अब तक रौनक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की पांच टीम मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
- शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed