फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Erosion is increasing in Pathargarh, reached 35 acres

Panipat News: पत्थरगढ़ में बढ़ रहा कटाव, 35 एकड़ तक पहुंचा

Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Erosion is increasing in Pathargarh, reached 35 acres
यमुना के तेज बहाव के कारण जमीन का हो रहा कटाव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। यमुना का जलस्तर मंगलवार को 229.00 मीटर पर रहा। यह चेतावनी के निशान 231.00 मीटर से नीचे है। अब जलस्तर घटने के साथ ही भूमि का कटाव तेज हो गया है। खोजकीपुर, नवादा-आर व पत्थरगढ़ में भूमि कटाव से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पत्थरगढ़ गांव में मंगलवार को कटाव बढ़कर 35 एकड़ तक पहुंच गया है। जबकि सोमवार को 30 एकड़ में था। पानी के तेज बहाव के चलते कटाव भरने का काम नहीं हो पा रहा है। सिंचाई विभाग ने मजदूरों के साथ खोजकीपुर गांव में कटाव बंद करना शुरू कर दिया है। वहीं नवादा-आर गांव में कटाव बंद करने का काम शुरू नहीं हाे पाया है।
यमुना में मंगलवार को पानी घटते ही कटाव बढ़ने लगा। यमुना तटबंध के अंदर पत्थरगढ़ गांव में करीब 35 एकड़ जमीन में कटाव हो गया है। अभी यह जारी है। समसाद, वाजीद और इकरार ने बताया कि किसानों के पॉपुलर के पेड़ यमुना के पानी में बह गए हैं। सिंचाई विभाग के जेई मोहित ने बताया कि पत्थरगढ़ गांव में जल्द कटाव बंद करना शुरू करेंगे। खोजकीपुर गांव में लगातार काम किया जा रहा है। नवादार-आर गांव में यमुना के पानी के चलते रास्ता नहीं मिल पाया है। पानी कम होने पर मिट्टी के कट्टे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

यमुना का पानी कम होने से टापू पर बसे रहीमपुर खेड़ी के लोगों ने आना-जाना शुरू कर दिया है। वे ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर आ-जा रहे हैं। ऐसे में ट्यूब छूटने के बाद व्यक्ति का यमुना में मिल पाना मुश्किल होगा। यमुना में पानी अधिक आने पर गांव का संपर्क कट गया था। अब एक सप्ताह से ग्रामीण आ जा रहे हैं। सरपंच अनिल गोस्वामी, ‎प्रमोद व चूहड़ सिंह ने बताया कि गांव में पूल बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के तेज बहाव के कारण जमीन का हो रहा कटाव। संवाद

यमुना के तेज बहाव के कारण जमीन का हो रहा कटाव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed