फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs suffer due to cancellation of Hemtex Carpet Trade Fair to be held in Germany

कोरोना का कहर: जर्मनी में होने वाला कालीन ट्रेड फेयर हेमटेक्स रद्द, उद्यमियों को 10 हजार करोड़ का नुकसान

Sun, 09 Jan 2022 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
संदीप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 09:01 AM IST
सार

उद्यमी हर साल मेले से करोड़ों रुपये के ऑर्डर लेकर आते थे, लेकिन इस साल निराशा हाथ लगी है। जर्मनी के हनोवर शहर में 12 से 16 जनवरी तक मेला आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
Entrepreneurs suffer due to cancellation of Hemtex Carpet Trade Fair to be held in Germany
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : G Paul

विस्तार

जर्मनी के हनोवर शहर में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले कालीन ट्रेड फेयर हेमटेक्स के रद्द होने से हरियाणा के पानीपत के उद्यमियों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इतना ही नुकसान 2021 में भी उठाना पड़ा था। उद्यमी इस मेले से वर्ष भर के आर्डर लेकर आते हैं। उद्यमियों ने करोड़ों रुपये स्टॉल और मंच के निर्माण के लिए जमा कराए थे, वे भी डूब गए।  पिछले 20 वर्ष से आयोजित हो रहा मेला कोरोना संक्रमण के चलते रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मेले के लिए आयातकों की पसंद के अनुसार सैंपल तैयार कराए गए थे। उद्यमियों ने बेडशीट, कंबल, बाथमेट, पिलो कवर एवं पर्दों के सैंपल तैयार किए थे। वर्ष 2020 में पानीपत को इस मेले से पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले थे। कोरोना संक्रमण की वजह दो वर्ष से मेला रद्द हो रहा है, ऐसे में अबकी करीब 10 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद थी, जो खत्म हो गई। 
विज्ञापन


मेले में पानीपत के उद्यमियों का रहता है दबदबा
पानीपत से 150 देशों को टेक्सटाइल उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। विश्व भर की नजर पानीपत के उद्यमियों के सैंपलों पर रहती है। पानीपत के उत्पादों पर विश्वास किया जाता है। सिके चलते इस ट्रेड फेयर में पानीपत के उद्यमियों का दबदबा रहता है। इस ट्रेड फेयर में जम्मू-कश्मीर एवं जयपुर के सिल्क कालीन भी आयातकों को लुभाने में सफल होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ करोड़ों का नुकसान

  • स्टॉल बुक करने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया 
  • ट्रेड फेयर के मंच के निर्माण के लिए भी किया गया भुगतान 
  • फेयर के लिए उत्पादों को भेजने के लिए माल भाड़ा चुकाया 
  • उत्पादों की स्टोरेज के लिए एक वर्ष का चार्ज देना पड़ा 

पूरे साल के लिए आर्डर मेले से लेकर आते हैं उद्यमी

उद्यमी पूरे वर्ष के लिए ऑर्डर हेमटेक्स ट्रेड फेयर से लेकर आते थे। यहां नए ग्राहक मिलते थे। हैंडलूम उत्पादों को अधिक पसंद किया जाता था। उसी के अनुसार इस बार सैंपल तैयार किए गए थे। ट्रेड फेयर में दिखाने के लिए उत्पाद भेजे जा चुके है, जिसमें काफी खर्च भी हुआ। दो वर्ष से ट्रेड फेयर रद्द होने की वजह से लगातार नुकसान हो रहा है। - विनोद धमीजा,  निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed