{"_id":"61f83cffeb76de1829538dbf","slug":"entrepreneurs-have-a-week-s-time-then-connections-will-be-cut-panipat-news-knl975969190","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को हफ्ते भर का समय, फिर कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को हफ्ते भर का समय, फिर कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने उद्यमियों को नहरी पानी के कनेक्शन के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इस बीच उन्हें अपने सर्टिफिकेट पूरे कर आवेदन करना होगा। ऐसा न करने वाले उद्यमियों की फैक्टरी से नहरी पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
उद्यमियों को नहरी पानी का कनेक्शन देने के लिए प्राधिकरण ने डायर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित सीईटीपी में खुला दरबार लगाया। यहां 150 उद्यमी आवेदन करने आए, लेकिन 134 उद्यमियों के पास सेंक्शन लेटर, बिल्डिंग प्लान सेंक्शन लेटर, ऑक्यपेशन सर्टिफिकेट व अलॉटमेंट लेटर जैसे कागजात नहीं थे। ऐसे में उनके आवेदन रद्द कर दिए गए। शिविर में 16 उद्यमियों को कनेक्शन दिया गया है। अब उद्यमियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि अगले सप्ताह दोबारा शिविर लगाकर उन्हें कनेक्शन दिया जाए।
डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा, उप प्रधान संजीव अरोड़ा, सचिव मुकेश रेवड़ी, नितिन अरोड़ा व दीनानाथ ने बताया कि सीईटीपी के माध्यम से मिलने वाले रॉ वाटर की कीमत 17.37 रुपये प्रति लीटर है। उन्हें ये काफी महंगा पड़ रहा है। उत्पादन की लागत बहुत अधिक बढ़ रही है। उनकी मांग है कि इसे छह रुपये प्रति लीटर किया जाए। उद्यमियों के लिए दोबारा कैंप लगाया जाए। 400 एमएम से ज्यादा चौड़ी पाइप वालों के लिए पांच लाख रुपये सिक्योरिटी निर्धारित की गई है, इसको कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रॉ वाटर का टीडीएस 100
सीईटीपी के माध्यम से उद्यमियों को मिलने वाले वाटर का टीडीएस 100 है। इससे बॉयलर की लाइफ भी बढ़ जाती है। रंगाई की गुणवता भी अच्छी होती है। टीडीएस कम होने से रंग भी उभर कर आता है। भूमि से निकलने वाले जल का टीडीएस 1400 से अधिक है।
एक सप्ताह में आवेदन नहीं किया तो कटेंगे कनेक्शन
खुले दरबार में बहुत सारे उद्यमियों के पास कागजात पूरे नहीं थे। एक बार और उद्यमियों के लिए कैंप लगाया जाएगा। एक सप्ताह में उद्यमियों ने आवेदन नहीं किया तो इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। -जगमाल सिंह, एक्सईएन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।