फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entering the office, beating up and looting Rs 1.04 lakh

पांच बदमाशों ने मिलकर कोरियर कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट, लूटपाट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Entering the office, beating up and looting Rs 1.04 lakh
पानीपत। तहसील कैंप स्थित एक कोरियर कंपनी के कार्यालय में घुसकर मारपीट और पिस्तौल के बल पर 1.04 लाख रुपये लूटपाट के आरोप लगाए गए थे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मारपीट की घटना को सही पाया, लेकिन लूट और हथियारों के प्रयोग की बात जांच में सामने नहीं आई है। इस आधार पर पुलिस ने मारपीट और गालीगलौज का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तहसील कैंप स्थित ट्रेककॉन कंपनी के ऑफिस में काम करता है। 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह ऑफिस में था। इस बीच अमृत नामक युवक समेत पांच युवक जबरदस्ती ऑफिस में घुस गए। ऑफिस में आते ही उन्होंने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे घसीटते हुए ऑफिस के बाहर ले गए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर डंडों से वार किया। पीड़ित ने बताया कि वह एक दिन पहले ही बैंक से 1.04 लाख रुपये निकाल कर लाया था, जिसे आरोपी लूटकर ले गए। मामले में तहसील कैंप थाना से जांच अधिकारी एएसआई दलबीर ने बताया कि कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया, जिसमें पीड़ित के साथ मारपीट की गई है, लेकिन लूट और हथियारों के प्रयोग की बात जांच में सामने नहीं आई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरिराम का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149,323 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed