{"_id":"61db46801a361152df67091d","slug":"entering-the-office-beating-up-and-looting-rs-1-04-lakh-panipat-news-knl955429160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाशों ने मिलकर कोरियर कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट, लूटपाट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बदमाशों ने मिलकर कोरियर कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट, लूटपाट के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। तहसील कैंप स्थित एक कोरियर कंपनी के कार्यालय में घुसकर मारपीट और पिस्तौल के बल पर 1.04 लाख रुपये लूटपाट के आरोप लगाए गए थे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मारपीट की घटना को सही पाया, लेकिन लूट और हथियारों के प्रयोग की बात जांच में सामने नहीं आई है। इस आधार पर पुलिस ने मारपीट और गालीगलौज का केस दर्ज किया है।
डाबर कॉलोनी निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तहसील कैंप स्थित ट्रेककॉन कंपनी के ऑफिस में काम करता है। 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह ऑफिस में था। इस बीच अमृत नामक युवक समेत पांच युवक जबरदस्ती ऑफिस में घुस गए। ऑफिस में आते ही उन्होंने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे घसीटते हुए ऑफिस के बाहर ले गए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर डंडों से वार किया। पीड़ित ने बताया कि वह एक दिन पहले ही बैंक से 1.04 लाख रुपये निकाल कर लाया था, जिसे आरोपी लूटकर ले गए। मामले में तहसील कैंप थाना से जांच अधिकारी एएसआई दलबीर ने बताया कि कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया, जिसमें पीड़ित के साथ मारपीट की गई है, लेकिन लूट और हथियारों के प्रयोग की बात जांच में सामने नहीं आई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरिराम का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149,323 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।