फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Enraged youth attacked with sticks, knife and ax

Panipat News: रंजिशन युवक पर गंडासियों, चाकू व सुंए से हमला, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Enraged youth attacked with sticks, knife and ax
पानीपत। राजीव कॉलोनी में चार युवकों ने रंजिशन एक युवक पर तलवार, गंडासी, चाकू व सूएं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवकों ने इनसे संघर्ष करने का प्रयास भी किया लेकिन सिर में तेजधार हथियार लगने से वह गिर गया। आरोपियों ने युवक पर तब तक वार दिए जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। फिर कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए तो यह युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित युवक अपने दोस्त के साथ शादी समारोह से घर लौट रहा था। यह पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित युवक को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। किला पुलिस थाना ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



राजीव कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वीरवार रात एक बजे वह अपने दोस्त यश निवासी कप्तान नगर के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। वह मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वह कॉलोनी में एक बजे कोहली किराना स्टोर के पास पहुंचे, तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। उन्होंने मोटरसाइकिल से उन्हें टक्कर मारी। टक्कर लगते ही वह गिर गया। दूसरी मोटरसाइकिल से साहिल ढांडा निवासी सैनी कॉलोनी, रोहित उर्फ बच्ची निवासी सैनी कॉलोनी, दीपक उर्फ बादशाह निवासी जगदीश नगर, राहुल सैनी उर्फ लालू निवासी राजीव कॉलोनी नीचे उतरे और पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। उसका दोस्त यश मौके से भाग गया था। आरोपियों ने उस पर गंडासी, सुआ, लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों का इरादा उसकी हत्या करना था। उसने शोर किया तो स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। उसका बड़ा भाई राहुल और बहन पूजा भी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भाई-बहन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


वर्जन-

किला पुलिस थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन पर केस दर्ज कर लिया है। अब उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed