फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment removed till Salarganj gate

Panipat News: धुंध के कारण दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed till Salarganj gate
पानीपत। धुंध का ज्यादा प्रभाव होने के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन पर देर से पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। धुंध के कारण ट्रेनों की गति को धीमा कर दिया है। जिस कारणवश वह अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

पानीपत से चलकर दिल्ली जाने वाले रोहित, राकेश व राममेहर ने बताया कि वह पिछले कई घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर खड़े है। उन्हें दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बावत रेलवे अधिकारी ने बताया कि धुंध ज्यादा होने के कारण ट्रेनों की गति को धीमा कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। यह कार्य रेलवे अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार किया गया है। जिससे धुंध में किसी प्रकार का हादसा न हो। यात्रियोंं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं लेट ःपानीपत से चलकर कुरुक्षेत्र को जाने वाली अपलाइन की ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड रहा है। दिल्ली से चलकर कुरुक्षेत्र को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय 10:01 बजे का तय किया गया है।
यह ट्रेन पानीपत 10:46 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:52 बजे रवाना किया गया। खुर्ज केकेडीई एक्सप्रेस ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय 10:34 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 12:27 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:34 बजे रवाना किया गया।
पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 12:23 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 3:25 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:28 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:22 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 2:54 बजे पहुंची और इसे यहां से 2:59 बजे रवाना किया गया।

फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 3:07 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:10 बजे रवाना किया गया। पानीपत से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली डाउनलाइन की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही है। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय 11:09 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 12:46 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:51 बजे रवाना किया गया। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 6:25 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 6:55 बजे पहुंची और इसे यहां से 7:12 बजे रवाना किया गया।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed