फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment removal campaign started, captured again in half an hour

अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, आधे घंटे में फिर कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign started, captured again in half an hour
समालखा। अतिक्रमण हटवाते हुए सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी। - फोटो : Panipat
समालखा। नगरपालिका ने वीरवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। हालांकि शहर के कुछ दुकानदार बाज नहीं आ रहे और नपा की चेतावनी को धता बताते हुए अधिकारियों के जाने के बाद फिर से सामान बाहर रख अतिक्रमण कर लिया। अभियान के दौरान नपा सचिव मनीष शर्मा, एमई राजकुमार, सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी, सफाई निरीक्षक विकास नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दुकानदारों एवं फड़ी वालों के अतिक्रमण का हटाने के लिए वीरवार को फिर से नगरपालिका ने अभियान चलाया । वीरवार को रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। सामान जब्त करने के दौरान नपा कर्मियों के साथ दुकानदारों ने नोकझोंक भी की लेकिन पुलिस प्रशासन के साथ होने के कारण दुकानदारों की एक नहीं चली। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। नपा सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपने शेड स्वयं हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वे शेड नहीं हटाएंगे तो नगरपालिका उसे हटा देगी।
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर नपा ने चस्पा किए नोटिस
समालखा। शहर में बन रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरपालिका ने नौ लोगों को नोटिस जारी किया। इन नोटिसों को प्रॉपर्टी पर चस्पा कराया गया। नपा की कार्रवाई से निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पुरानी ट्रक यूनियन के पास तथा मॉडल टाउन में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। नगरपालिका जेई ने इसका संज्ञान लिया गया और स्वत: कारवाई करते हुए नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा की कार्रवाई ने दुकानों का निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वे इसे लेकर नपा कर्मियों से सलाह मशविरा करते हुए दिखे। नपा जेई गौरव भारद्वाज ने बताया कि शहर में राउंड के दौरान अवैध निर्माण के बारे में पता चला था। जिसके बाद नोटिस दिए गए हैं। जो मौके पर नहीं मिले उनकी प्रॉपर्टी पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।

समालखा।  आधे घंटे बाद फिर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण

समालखा। आधे घंटे बाद फिर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed