फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees' strike ended, workers returned to work after Diwali

Panipat News: कर्मचारियों का धरना समाप्त, दिवाली देख काम पर लौटे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike ended, workers returned to work after Diwali
पानीपत। बिजली निगम की सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ के खिलाफ लगातार दो दिन तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। दिवाली पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए कर्मचारी भी काम पर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे यूनियन के नेता राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी और अन्य कर्मचारियों का कहना है कि एक्सईएन ने एसडीओ और उनके बीच समझौता करवा दिया है। एसडीओ ने उनके और कर्मचारी हरीश के रिलीव करने के आदेश भी ले लिए हैं। वहीं, एसडीओ अंजलि शर्मा का कहना है कि पहले उनके लिए शहर को लाइट देना सर्वोपरि है। कर्मचारियों से वाद विवाद या समझौता बाद की बात है। इस बारे बाद में बात की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसडीओ के खिलाफ यूनियन नेता और सब डिवीजन के कर्मचारी आमने सामने हो चुके थे। एक दूजे पर आरोप प्रत्यारोप लगा ए जा रहे थे। यूनियन नेताओं का कहना है कि एसडीओ ने एक कर्मचारी को रिलीव कर दिया। जब यूनियन पदाधिकारी कर्मचारी का पक्ष लेकर एसडीओ के पास पहुंचे तो एसडीओ ने राज्य उपप्रधान को भी रिलीव कर दिया। इसके खिलाफ कर्मचारी एसडीओ के खिलाफ धरने पर बैठ गए। एक्सईएन सिटी ने इस धरने में बैठे कर्मचारियों, यूनियन नेताओं और एसडीओ के बीच मध्यस्थता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed