फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees arrived on time, officers did not

मंत्री की रेड के बाद भी नहीं सुधरे निगम अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Employees arrived on time, officers did not
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की छापामारी के बावजूद बुधवार को भी लेटलतीफी दुरुस्त नहीं हुई। शहर में निगम के तीन कार्यालयों में कर्मचारी तो समय पर पहुंच गए लेकिन अधिकारी सुबह नौ बजे तक कार्यालय नहीं आए थे। कुछ अधिकारियों ने कहा कि वे फील्ड में हैं। हालांकि निगम के मूवमेंट रजिस्टर में सिर्फ दो कर्मचारियों के फील्ड में जाने की जानकारी दर्ज थी। निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच, ऑडिट और अकाउंट ब्रांच के अधिकारी सुबह 9:30 बजे तक नहीं पहुंचे थे। इंजीनियरिंग ब्रांच का भी एक अधिकारी सुबह 9:45 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम सुबह साढ़े आठ बजे निगम कार्यालय पहुंची। सुबह नौ बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, ऑडिट, अकाउंट और इंजीनियरिंग ब्रांच के सभी कर्मचारी आ गए जबकि पालिका बाजार निगम कार्यालय में डीएमसी जितेंद्र कुमार, ईओ अरविंद बालियान, एडीए शिवकुमार और कर अधीक्षक धर्मबीर सिंह समय पर कार्यालय पहुंच गए थे। पालिका बाजार निगम की अन्य ब्रांच के अधिकारी नहीं आए थे। ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स स्थित निगम कार्यालय में नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रमेश कुमार ही पहुंचे थे। इनके अलावा कोई अधिकारी नहीं दिखा। गौरतलब है कि मंगलवार को मंत्री ने छापे के दौरान 32 कर्मचारी कार्यालय से नदारत मिले थे। इनमें से दो को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed