{"_id":"688d3ae8b53d661ca60119c6","slug":"electricity-workers-protested-by-stopping-work-for-two-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141274-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन
Sat, 02 Aug 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
सनौली। बिजली निगम बापौली सब डिवीजन के बिजली कर्मचारियों ने निगम के एसडीओ के खिलाफ मांग न मानने का आरोप लगाकर शुक्रवार को भी दो घंटे धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता पूर्व सब यूनिट प्रधान राधे श्याम और बिजली कर्मचारी यूनिट प्रधान नाथी राम के द्वारा की गई।
उन्होंने एसडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक एएलएम व लाइनमैन को बगैर जरूरत की जगह बैठा रखा हैं। जहां उनकी जरूरत नही हैं। लाइनमैन की कई बिजली फीडरों पर कमी को दूर नहीं किया जा रहा हैं। एसडीओ ने एएसएम और एसएम को उनके पदों के अनुसार कंप्लेंट सेंटरों पर नहीं बैठाया है। यूनिट प्रधान नाथी राम ने कहा कि कर्मचारी एसडीओ की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। अब सभी निगम के कर्मचारी मांगों को लेकर एकजुट हैं। जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी तब तक हर रोज सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं एसडीओ बापौली परमिंद्र सिंह का कहना है। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। कि निगम में नियमानुसार कार्य कराएं जा रहे हैं। कर्मचारियों के मांगों को लेकर धरना बारे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कमी के चलते एक-दूसरी जगहों पर कार्य के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जिससे बेहतर सुविधाएं बिजली उपभोक्ताओं को मिल सके।