फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Nigam created WhatsApp group to give information

जानकारी देने के लिए बिजली निगम ने बनाए व्हाट्सएप ग्रुप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity Nigam created WhatsApp group to give information
पानीपत। बिजली निगम अब शहरवासियों को व्हाट्स एप पर बिजली कटों की जानकारी देगा। इसके लिए अलग-अलग एरिया के बाजारों व रिहायशी क्षेत्रों के व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। जिले में अभी तक बिजली निगम ने कुल 60 व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं है। हर ग्रुप में 200 से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इन ग्रुपों की सूचना भी बिजली निगम सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर दे रहा है।
विज्ञापन

इन लिंक के जरिए शहरवासी ग्रुपों में जुड़ रहे हैं। इन्हीं ग्रुपों में शहरवासी अपने एरिया की बिजली संबंधी समस्याओं की भी सूचना डाल रहे हैं। ग्रुप में एक्सईएन, एसडीओ, सभी जेई और लाइन स्टाफ के सदस्य शामिल हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन

लो वोल्टेज समेत ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी दे पा रहे उपभोक्ता
इसमें उपभोक्ता लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकने, बिजली कटौती, ओवर लोड समेत अन्य शिकायतों को शेयर कर पा रहे हैं। बिजली निगम की टीम तुरंत समाधान के लिए पहुंचने का प्रयास भी कर रही है। मौके पर फाल्ट के सही होने पर एसडीओ और जेई ग्रुप में अपडेट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन न उठाने की समस्या को लेकर बनाए ग्रुप
बिजली कट होने या फॉल्ट होने पर बिजली निगम के कर्मचारी फोन नहीं उठाते है। इसे ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें एसडीओ, एक्सईएन समेत एसई जुड़े हुए है। शिकायत करने पर संदेश ग्रुप में चला जाता है जिससे उच्च अधिकारियों के डर से जल्द समस्या सॉल्व करने का प्रयास कर रहे हैं।
भीषण गर्मी में ओवर लोड होने से बिजली कटौती और फाल्ट होने की समस्याएं बढ़ जाती है। इस पर उपभोक्ता बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करते हैं, तो अक्सर वे फोन नहीं उठाते हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। इससे लोग डीसी और एसई कार्यालय में प्रदर्शन भी करते हैं। ऐसे में लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान के लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाए हैं।

बिजली निगम पानीपत ने 60 व्हाटसएप ग्रुप बनाए हैं। जिसमें अलग अलग कॉलोनी और मार्केट को लोगों को जोड़ा गया है। व्हाट्सएप ग्रुप में निगम द्वारा घोषित कट की जानकारी एक दिन पहले ही दी जा रही है। वहीं फॉल्ट होने पर उपभोक्ता ग्रुप में संदेश भेज रहे है जिससे जल्द समाधान किया जा रहा है।
- सुरेंद्र सिंह ढ़ुल,एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed