{"_id":"5eb841228ebc3e90393c0b32","slug":"electric-pole-fell-worker-killed-due-to-current-panipat-news-knl305623189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का खंभा गिरा, करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का खंभा गिरा, करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं की वजह से रविवार को थर्मल पावर स्टेशन के डीएल प्लांटे के पास एक बिजली का खंभा गिर गया। इस बिजली के पोल में कंरट प्रवाहित हो रहा था। वहीं तूफान से बचने के लिए गांव ऊंटला निवासी एक मजदूर सुरक्षित स्थान की तलाश में खंभे के पास जा पहुंचा और खंभे से होकर गुजरने वाली बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। इस दुर्घटना में 33 वर्षीय मजदूर मोनू पुत्र कृष्ण की मौत हो गई।
मृतक थर्मल प्लांट में गांव के ही एक ठेकेदार सुशील के पास काम करता था। जिस समय रविवार को तेज हवाएं चलनी शुरू हुई तो आसमान में अंधेरा छा गया था। इसी दौरान सुरक्षित जगह की तलाश में मजदूर भी इधर-उधर दौड़ा। वहां काफी बड़ी घास होने के कारण मजदूर को बिजली के तार नहीं दिख पाए और उनकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ठेकेदार सुशील कुमार का कहना है कि मोनू की मौत बिजली की तारों की चपेट में आने से हुई। वहीं, इस घटना पर थर्मल का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। थर्मल चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने कहा कि मोनू की मौत बिजली का खंभा गिरने से हुई है। असली मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।