फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elections of Municipality Samalkha will be held on June 19, code of conduct will be implemented

19 जून का होंगे नगर पालिका समालखा के चुनाव, आचार संहिता लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Elections of Municipality Samalkha will be held on June 19, code of conduct will be implemented
पानीपत ( समालखा)। करीब सवा साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को राज्य चुुनाव आयुक्त ने नगर पालिका समालखा के चुनाव की घोषणा कर दी है। समालखा नपा के चुनाव 19 जून को होंगे। चुनाव की घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब नपा के सभी 17 वार्डों के 31 हजार मतदाता अपनी वोट शक्ति का इस्तेमाल करेंगे। जिसका फैसला 22 जून को होगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो 21 जून को पुनर्मतदान भी कराया जा सकता है। चुनाव में भागीदारी दर्ज करवाने के लिए जनप्रतिनिधि 30 मई से चार जून तक सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन भर सकते हैं। दो जून को अवकाश के कारण छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

इसके बाद छह जून को सुबह 11:30 पर भरे गए नामांकनों की छंटनी होगी। सात जून को सुबह 11 से लेकर तीन बजे तक उम्मीदवार अपने भरे गए नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद सात जून को ही बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 19 जून को सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदाता निर्धारित मतदान केंद्र पर वोट डाल सकेंगे। 22 जून को सुबह आठ बजे से ही जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थान पर मतगणना की शुरुआत की जाएगी। जिसके तुंरत बाद चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस चुनाव में एसी वर्ग और महिलाओं के लिए 8 वीं पास जबकि बाकी अन्य सभी के लिए 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बाक्स
चेयरमैन का चुनाव भी चुनेगी जनता
चुनाव की घोषणा होते हुए क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्र के लोगों में भी अपने मनपंसदीदा प्रतिनिधि को चुनने की होड़ मची है। अबकी बार नपा चेयरमैन का चुनाव भी लोग सीधे मतदान से कर सकेंगे जबकि इससे पहले पार्षद चेयरमैन का चुनाव करते थे। अबकी बार नपा समालाखा के लोगों को दो मत डालने होंगे। एक मत पार्षद और दूसरा मत चेयरमैन के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
समालखा नगरपालिका में 31 हजार मतदाता है दर्ज
समलाखा नपा में इस समय 17 वार्ड हैं। इनमें से नौ वार्ड सामान्य हैं। पांच वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आठ वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं, बीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। कुल मिलाकर निवर्तमान कार्यकाल में चेयरमैन समेत सात महिलाएं पार्षद रह चुकी हैं। समालखा नपा क्षेत्र की आबादी करीब 50 हजार से ज्यादा है, जबकि यहां करीब 31 हजार मतदाता दर्ज हैं। इनके अलावा दो पार्षदों को मनोनीत भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed