फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Election of Kisan Bhavan's district head on 17th

Panipat News: किसान भवन के जिला प्रधान का चुनाव 17 को

Thu, 06 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Election of Kisan Bhavan's district head on 17th

विज्ञापन
पानीपत। किसान भवन के जिला प्रधान का चुनाव 17 नवंबर को होगा। इस बार पानीपत ब्लॉक से प्रधान चुना जाएगा। पहले सर्वसम्मति से इसका प्रयास किया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर चुनाव कराया जाएगा। सूरजभान रावल की प्रधानी की शुरुआत पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया के साथ विवाद से शुरू हुई थी और अब कार्यकाल शांति के साथ पूरा हुआ।
किसान भवन के प्रधान सूरजभान रावल ने बुधवार को किसान भवन में बैठक कर कहा कि दो साल पहले किसान भवन की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने किसानों के हक के लिए लगातार बैठक की और मंडियों का दौरा कर उनके समर्थन में आवाज उठाई। अब उनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि अगला प्रधान पानीपत ब्लॉक से होगा। प्रधान का कार्यकाल दो साल का होगा। मौके पर अजमेर कारद, अशोक सरपंच चुलकाना, युवा मोंटी ताहरपुर व उजाला सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानी के लिए हुआ था विवाद
नूतन प्रधान सूरजभान रावल को प्रधान की कुर्सी पाने के लिए काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। दो साल पहले तत्कालीन प्रधान सोनू मालपुरिया ने प्रधान पद का कार्यकाल बढ़ा लिया था। जबकि उस समय बापौली ब्लॉक से प्रधान बनने की बारी थी। सोनू मालपुरिया समालखा ब्लॉक से प्रधान थे। इसके लिए काफी विवाद हुआ। इसमें सूरजभान रावल को किसान भवन का जिला प्रधान बनाया गया था। उनके कार्यकाल लेने पर किसान भवन में विवाद हुआ था। सोनू मालपुरिया ने चार्ज देने से मना कर दिया था। इसके बाद किसान भवन में दोनों पक्षों में संघर्ष भी हुआ था। दोनों पक्ष इस मामले को लेकर थाने में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed