फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly farmer murdered; body taken on a bicycle and dumped.

Panipat News: बुजुर्ग किसान की हत्या कर शव को साइकिल पर ले जाकर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer murdered; body taken on a bicycle and dumped.
नागरिक अस्पताल में मौजूद रणबीर के परिजन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के नूरपुर गुजरान गांव में वीरवार रात को खेत में बनी झोपड़ी में रहने वाले किसान रणबीर (60) की हत्या कर दी गई। उनका शव करीब दो किमी दूर पसीना गांव के पावर हाउस के पास झाड़ियों में मिला।
परिजनों ने गांव के ही सत्यवान पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में सत्यवान साइकिल पर गठरी बांधकर ले जाता दिखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नूरपुर गुजरान गांव के भोपाल ने बताया कि वह पांच भाई है। उनके बड़े भाई रणबीर का अविवाहित थे और खेत में बनी झोपड़ी में रहकर खेती करते थे।
विज्ञापन

वीरवार रात को करीब 11 बजे वह खेप से लापता हो गए। वह दो दिन तक उनकी तलाश करते रहे। शनिवार तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने गांव के बाहर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसीना गांव जाने वाले रास्ते पर एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देर रात को गांव का ही सत्यवान साइकिल पर गठरी में कुछ बांधकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने सत्यवान से जानकारी ली। लेकिन, उसने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्हें शक है कि सत्यवान ने की उनकी हत्या की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। बाद में हत्या हत्या की धारा बढ़ाई है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। लेकिन हत्या किसने, कब और क्यों की यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है।

नागरिक अस्पताल में मौजूद रणबीर के परिजन। संवाद

नागरिक अस्पताल में मौजूद रणबीर के परिजन। संवाद

नागरिक अस्पताल में मौजूद रणबीर के परिजन। संवाद

नागरिक अस्पताल में मौजूद रणबीर के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed