फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eight patients including 70 years old elderly returned home, coronavirus

पानीपतः 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत पांच लोगों ने कोरोना को दी मात, अब तक 19 लोग जीत चुके हैं जंग

Fri, 15 May 2020 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
eight patients including 70 years old elderly returned home, coronavirus
फाइल फोटो
राहत भरी खबर ये है कि बुधवार को 70 साल के बुजुर्ग समेत शहर के 5 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। ये सभी लोग बुधवार शाम को कोरोना से जीतकर अपने घर लौट गए हैं। अब तक जिले में 21 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। अब खानपुर मेडिकल कॉलेज में 12 लोग दाखिल हैं। इनमें से 7 लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन


इसलिए विभाग इस बात को लेकर आश्वस्त है कि ये भी जल्द कोरोना को हराकर अपने घर लौट जाएंगे। डॉक्टरों ने बुधवार को 110 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं। वीरवार तक इन सभी रिपोर्ट मिलने की संभावना हैं। विभाग इस बात को लेकर भी आश्वस्त है कि पिछले 5 दिन से पानीपत में कोई कोरोना का नया केस नहीं आया है।
विज्ञापन


कोरोना को हराकर लौटे लोगों ने बताई जीत की कहानी
बुधवार को 5 लोगों ने कोरोना को हराया है। करनाल, समालखा, उग्राखेड़ी, तहसील कैंप और ईदगाह कॉलोनी के युवक ने कोरोना को हराने के बाद इस जंग के अपने अनुभव अमर उजाला के साथ शेयर करते हुए कहा कि जब उनमें कोरोना की पुष्टि हुई वो बहुत अधिक हैरान थे। घबराहट भी काफी थी। क्योंकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। उनकी रिपोर्ट 2 और 4 मई की रात को आई थी। रात को ही उनके परिजनों को भी अस्पताल ले जाया गया था। उनको खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस उनको ये ही बताया गया था कि कोरोना को हराने के लिए हौसले, अकेलेपन व हैवी डाइट की जरूरत है। उन्होंने हौसला रखा डॉक्टरों की बातें मानी। मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया और यू-ट्यूब का सहारा लिया। परिजनों से भी लगातार हिम्मत मिल रही थी। हिम्मत तो उसी वक्त मिल गई थी जब उनके परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उन्होंने दिन में 20-20 बार गर्म पानी भी पीया। उनकी लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आई। बस लोगों से अपील ये है कि वो अपने घरों में रहे और जागरूक रहें।

उम्र अधिक थी डर था, लेकिन विश्वास था कि कोरोना को हराऊंगा

कोरोना को हराने वाले 70 साल के बुजुर्ग ने बताया कि 4 मई को उसको कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसे पता नहीं चला कि वो कहां से संक्रमित हुआ है। उसकी उम्र काफी अधिक है। इसलिए उसको डर भी था, लेकिन साथ ही ये भी विश्वास था कि वो कोरोना का हरा सकता है। जो भी डॉक्टरों द्वारा उन्हें गाइड लाइंस मिली उसका पालन किया। खान-पान पर ध्यान रखा और कोरोना को हरा दिया।

वधावा राम कॉलोनी के युवक का जनसेवा दल ने किया स्वागत
कोरोना को हराकर घर लौटे 24 वर्षीय युवक का जन सेवा दल के सदस्य चमनलाल गुलाटी व कपिल मल्होत्रा ने कॉलोनी के लोगों के साथ मिलकर फूल मालाओं से स्वागत किया। युवक ने घर लौटने के बाद बताया कि लोगों की कोरोना पीड़ितों को लेकर सोच अच्छी नहीं है। परिवार के लोगों के साथ लोग अच्छा व्यवहार नहीं करते। परिजनों को हीन नजर से देखा जाता है। बस लोगों से अपील है कि कोरोना से लड़े कोरोना रोगियों से नहीं।

अब तक युवती समेत तीन लोगों की हुई है मौत
जिले में कोरोना से अब तक युवती समेत तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें दीनानाथ कॉलोनी, झट्टीपुर में रहने वाला श्रमिक और अपनी बहन के घर सेक्टर 11 में आई युवती शामिल है। ये तीनों पुरानी बीमारी से भी ग्रस्त थे। ये ही इनकी मौत का बड़ा कारण माना गया है।

मंगलवार को भेजे गए 167 लोगों के सैंपल डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार को कोरोना से ठीक हुए 5 लोगों को खानपुर मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 21 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक कोविड 19 से संबंधित कुल 2458 सैंपल अभी तक लिए गए है। जिनमें से 2314 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को भी इनमें से 11, सैंपल भेजे गए हैं। 235 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। बुधवार को 263 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed