फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effect of drizzle, pollution level in green zone

बूंदाबांदी का प्रभाव, ग्रीन जोन में प्रदूषण स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Effect of drizzle, pollution level in green zone
पानीपत। तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी का पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। नतीजा सोमवार को एक्यूआई 97 अंक गिरकर 88 पर पहुंच गया। रविवार को एक्यूआई 97 था। अब पानीपत का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में है। लगातार गिर रहे एक्यूूआई का बड़ा कारण रविवार रात से चल रही है हवा भी है। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इससे तापमान भी गिर रहा है। दो दिन पहले तक हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम थी।
विज्ञापन

इस हालात में कोहरा इस कदर रहा कि दिन में भी वाहन चालकों का लाइट जलाकर चलना पड़ा। सोमवार दोपहर को भी विजिबिलिटी महज 400 मीटर रही। इसकी वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि हवा की रफ्तार और बूंदाबांदी का असर एक्यूआई को ग्रीन जोन में लाने में सहायक रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश में ये स्मॉग की परत टूटी है। इसके बाद एक्यूआई में गिरावट आएगी। पिछले सात दिनों से फॉग छाया हुआ है। तेज हवाओं के चलने के कारण गाड़ियों और चिमनियों आदि से निकलने वाला धुआं उड़ जा रहा था। सोमवार को हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। इस कारण धुंध धीरे-धीरे छंट रही है, पिछले तीन दिन हुई बरसात के कारण एक्यूआई में काफी गिरावट आई है। जनवरी में छठीं बार सोमवार को प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ दिन का एक्यूआई-
दिनांक- एक्यूआई
17 जनवरी- 189
18 जनवरी- 232
19 जनवरी- 240
20 जनवरी- 254
21 जनवरी- 232
22 जनवरी- 167
23 जनवरी- 97
24 जनवरी- 88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed