{"_id":"576593fa4f1c1b244b11b6d6","slug":"education-htet-exam-police-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में साढ़े चार हजार परीक्षार्थियों ने दी एचटेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में साढ़े चार हजार परीक्षार्थियों ने दी एचटेट की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
एचटेट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा में करीब साढ़े चार हजार परिक्षार्थियों ने अपना भविष्य आजमाते हुए परीक्षा दी। परीक्षा के लिए बनाए गए 17 परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा को लेकर जिले में 17 सेंटर बनाए गए। दोपहर एक बजे कड़ी धूप में परिक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र के बाहर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परिक्षार्थियों को पुलिस चेकिंग के साथ कालेज कर्मियों की चेकिंग से गुजरना पड़ा। जिले में करीब साढ़े चार हजार परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा
मॉडल टाउन में डॉ. एमकेके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची सुनीता, बबीता ने बताया कि परीक्षा तो अच्छी रही। पेपर में पूछे गए सवाल काफी हद तक ठीक रहे। लेकिन परिणाम के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते है।
विज्ञापन
दो आंखों से ब्लाइंड ने भी दी परीक्षा
आर्य कालेज में गांव नारा से पहुंची राजेश रानी नेत्रहीन थी, लेकिन परीक्षा को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। परीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि परीक्षा में डेढ़ सौ सवाल पूछे गए, जो काफी आसान रहे। परीक्षा अच्छी हुई है।
परीक्षा केंद्रों पर जांची व्यवस्था
सभी परीक्षा केंद्रों पर डीओ आनंद चौधरी तथा डीडब्ल्यूओ सतबीर सिंह द्वारा व्यवस्था की जांच की गई। फ्लाइंग द्वारा आर्य कालेज, एसडी कालेज, सेक्टर-12, मॉडल टाउन में डॉ. एमकेके, सेंट मैरी समेत आर्यन पब्लिक स्कूल में चेकिंग की। डीओ द्वारा शांति पूर्ण तरीके से आर्यन पब्लिक स्कूल में ओपनिंग व आर्य कालेज में क्लोजिंग करवाई गई।