फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ED arrives to arrest former Congress MLA Dharam Singh

Panipat News: कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह काे गिरफ्तार करने पहुंची ईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
ED arrives to arrest former Congress MLA Dharam Singh
समालखा (पानीपत)। समालखा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने शुक्रवार को उनके समालखा स्थित आवास पर पहुंच गई। टीम चार गाड़ियों में पहुंची। टीम देर रात तक उनकी कोठी पर रही। धर्म सिंह छौक्कर, उनके लड़के समालखा स्थित कोठी पर नहीं मिले।
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय की टीम शुक्रवार की शाम करीब सात बजे चार गाड़ियों में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की समालखा स्थित कोठी पर पहुंची। अर्धसैनिक बलों के जवान बाहर गेट पर तैनात रहे और टीम के सदस्य अंदर पहुंचे। यहां किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर प्रवेश करने दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां कोठी पर पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई रणधीर छौक्कर व परिवार की दो महिलाएं थीं। इनके अलावा कोठी पर काम करने वाले लोग थे। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने यहां पूरी कोठी को देखा। टीम समाचार लिखे जाने तक कोठी में ही थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गुरुग्राम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। ईडी ने पिछले दिनों उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। वे काफी दिनों तक भूमिगत रहे। विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले वे हलके में पहुंचे और समालखा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि एक मामले में उच्च न्यायालय ने पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दो अक्तूबर तक आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। धर्म सिंह छौक्कर ने इसको अफवाह और राजनीतिक द्वेष बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर विधानसभा-2024 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के मनमोहन भड़ाना मैदान में थे। धर्म सिंह छौक्कर 19315 मतों से चुनाव हार गए थे। वे एक दिन कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इसके बाद चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed