फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   East wind increased the cold, sunlight also remained ineffective

Panipat News: पूर्वा हवा ने बढ़ाई ठंड, धूप भी बेअसर रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
East wind increased the cold, sunlight also remained ineffective
पानीपत। मौसम में बदलाव लगातार हो रहा है। पूर्वा हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके चलते दोपहर के समय चार घंटे निकली धूप भी बेअसर रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय हवा की गति तीन किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे आसमान में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ही पूर्वा हवा शुरू हो गई। इससे धुंध से कुछ राहत मिली, लेकिन ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी ने सताया। सुबह करीब 11 बजे धूप खिलने के बाद ठंड से कुछ राहत मिली। दिन में मौसम खुशगवार रहने पर शहर के पार्कों में रौनक नजर आई। सूरज ढलते ही सर्दी फिर से शुरू हो गई। शाम ढलते ही धुंध भी गहराने लगी।
विज्ञापन


बॉक्स
घनी सर्दी में बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी



घनी सर्दी में बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कुछ बुजुर्ग पूरी रात अलाव के नजदीक रहते हैं और गर्म पानी पीते हैं। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में बुजुर्गों की ओपीडी बढ़ रही है। चिकित्सक उनको इलाज देने के साथ सावधानी भी बरतने की सलाह दे रहे हैं। असंध रोड स्थित वरदान अस्पताल के संचालक डॉ. रवीश राठी ने बताया कि सर्दी के मौसम बुजुर्गों और दमा के रोगियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उनको गर्म कपड़े पहनने के साथ गर्म खाना खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

सर्दी से फिलहाल कोई राहत नही
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि सर्दी से फिलहाल कोई राहत नहीं है। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed