फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-buses will travel with the gift of charging station

Panipat News: चार्जिंग स्टेशन की सौगात के साथ ई-बसें भरेंगी सफर

Thu, 25 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
E-buses will travel with the gift of charging station
पुराना बस स्टैंड स्थित ई डिपो। संवाद - फोटो : निरीक्षण के दौरान दवाएं देखते डीएम।
पानीपत। नया साल शहर के साथ जिले की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद खास होगा। पुराना बस स्टैंड स्थित चार्जिंग स्टेशन की सौगात मिलेगी, इसके बाद डिपो में खड़ी 15 ई बसों काे भी चलाया जाएगा। इन बसों को सिटी सर्विस के साथ जिले में लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। डिपो में 50 बस प्रस्तावित हैं। 20 बस आ चुकी हैं और इनमें से पांच बस सिटी सर्विस में चल रही हैं। चार्जिंग स्टेशन पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आई है। यहां ई-बसों की चार्जिंग के लिए नौ प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश परिवहन मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अगले तीन महीने में ई-चार्जिंग स्टेशन चालू करने का दावा किया था। पानीपत शहरी विधायक ने चार्जिंग स्टेशन और ई-बसों के लिस विस में प्रश्न लगाया था। रोडवेज अधिकारियों ने ई-बसों को लोकल रूटों समेत अन्य रूटों पर चलाने की तैयारी की है। इनमें समालखा, इसराना, मतलौडा और बापौली को भी शामिल किया है। यात्रियों को 30 से 40 रुपये किराया देना होगा, जिससे यात्रियों को बसों में भी बेहतर सुविधा दी जाएगी। पुराना बस स्टैंड स्थित ई-डिपो में बसों की चार्जिंग के लिए नौ चार्जिंग प्वाइट बनाए हैं। जहां पर बसों को चार्ज किया जाएगा, साथ ही चार्जिंग प्वाइटों के लिए भी बेहतर तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही ई-डिपो में यात्रियों के लिए बेहतर पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। रोडवेज डिपो में अब 134 बस हैं। इनमें 102 रोडवेज और बाकी किलोमीटर योजना में हैं। डिपो में 10 एसी बसों को भी शामिल किया गया है। इसराना व मतलौडा में नए बस स्टैंड बनाने के लिए जगह तय कर ली गई है। इनका प्रस्ताव निदेशालय के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


ऑटो और निजी वाहनों से मिलेगा छुटकारा
ई-डिपो के उद्घाटन के बाद चलने वाली बसों से यात्रियों को ऑटो व ई-रिक्शा से छुटकारा भी मिलेगा। साथ ही उन्हें अन्य वाहनों पर निर्भर भी नहीं होना पड़ेगा। बसों के माध्यम से उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। बसों द्वारा यात्रियों को निर्धारित बस स्टॉप पर पहुंचाया जाएगा। शहर के साथ लोकल रूटों के यात्रियों को ऑटो और निजी वाहनों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को मिली राहत :
स्टेशन पर सात नवंबर 2025 से वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया है। जिसे शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया था। ट्रेन के ठहराव से यात्रियों के समय में बचत के साथ ही ट्रेन में बेहतर सुविधाओं की जानकारी मिल रही है।

कार्यशाला में बेहतर तकनीकी से होगी ई-बसों की मरम्मत
ई-डिपो के साथ ही कार्यशाला का भी निर्माण किया गया है, जिसमें बेहतर तकनीकी से बसों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिससे ई-बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर सके। साथ ही बसों में ऑटोमेटिक दरवाजे और अन्य सुविधाओं से लेस किया गया है।

उपलब्धियां 2025
- जिले में 2025 में रोडवेज डिपो में 10 एसी बसों को शामिल है। इन्हें हरिद्वार, देहरादून और सिरसा समेत कई रुटोंं पर चलाया जा रहा है।
- जिले में 2025 में रोडवेज डिपो में पांच ई-बसों को शामिल किया गया है। जिन्हें नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच चलाया जा रहा है। जिसमें बेहतर तकनीकी के साथ यात्रियों को सुविधा मिल रही है।
- जिले में 2025 में रोडवेज डिपो में पहुंची पांच ई-बसों के लिए नए बस स्टैंड पर दो चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए है। जहां पर जिले को मिली पांच ई-बसों को चार्ज किया जाता है।
- स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। ट्रेन में यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ ही तकनीकी के बारे में जानकारी भी मिल रही है।
- एलिवेटेड हाईवे पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है, जिससे सड़क हादसों के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा।
-रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय का निर्माण हो रहा है। साथ ही उनके लिए स्टेशन पर आवाजाही के लिए रैम्प का भी निर्माण किया गया है, जिससे दिव्यांग यात्रियों को राहत मिल सकें।
-शहर में सेक्टर-6 और बिशन स्वरूप कॉलोनी में अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होगी।
-जिले के बाबरपुर स्टेशन पर ऊंचाई को बढ़ाने के लिए स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
-रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण के लिए मुख्यालय से टीम ने पहुंचकर निरीक्षण कर जल्द ही नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए है, जिससे स्टेशन पर कई नई तकनीकों की झलक यात्रियों को देखने को मिलेगी।

ई-डिपो के उद्घाटन से शहर वासियों को राहत मिलेगी। साथ ही ई-डिपो में बेहतर तकनीकी से सभी उपकरणों को तैयार किया गया है। जिससे यात्रियों को तकनीकी से कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। इसके उद्घाटन के बाद विकास कार्यों को और बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।
सतीश कुमार प्रभारी जेबीएम

ई-डिपो के उद्घाटन के साथ ही डिपो को 15 नई ई-बसों की सौगात भी मिलेगी। जिससे यात्रियों को लोकल और अन्य रूटों पर ऑटो व ई-रिक्शा से राहत मिलेगी। लोकल रूटों पर यात्रियों को ऑटो पर निर्भर होने से छुटकारा भी मिल जाएगा। साथ ही इससे पहले पांच ई-बसों को नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच चलाया जा रहा है।

विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो

रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, साथ ही स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को राहत मिली है। शहर में दो रेलवे अंडरपास का निर्माण किया गया है। जिससे लोगों को राहत मिली है। स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए शौचालय और रैंप का भी निर्माण किया गया है।
- रमेश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed