फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   During the treatment, the staff raped in the hospital for 13 days by blackmailing

उपचार के दौरान ब्लैकमेल कर 13 दिन अस्पताल में स्टाफ ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
During the treatment, the staff raped in the hospital for 13 days by blackmailing
उपचार कराने आई समालखा के एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला ने एक निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर उसे नशीली दवाइयां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में नर्सिंग स्टाफ ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और 13 दिन तक अस्पताल में कई बार दुष्कर्म किया। उधर, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर से 19 अगस्त को महिला लापता हो गई और दूसरे दिन मिली। महिला ने आरोप लगाया कि नर्सिंग स्टाफ उसे होटल में लेकर गया और फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

समालखा स्थित एक गांव निवासी पति ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में संक्रमण रहता था। उसे तीन अगस्त को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां वह 15 अगस्त तक भर्ती रही। इधर, 19 अगस्त को पत्नी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 20 अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की तो वह गांव सौंधापुर में मिली। महिला ने पुलिस पूछताछ में उत्तर प्रदेश के बढ़ौत निवासी नर्सिंग स्टाफ संदीप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उपचार के दौरान संदीप ने उसे नशीली दवाइयां दीं और बेसुुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी के साथ उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसके बाद आरोपी ने वह वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर उसके साथ फिर संबंध बनाए। उधर निजी अस्पताल के सीओ का कहना है कि महिला ने मेेरे सामने दुष्कर्म करने के आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि नर्सिंग स्टाफ द्वारा बदतमीजी करने का मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह पुलिस के साथ हैं। नर्सिंग स्टाफ को अस्पताल में फरवरी में रखा गया था।
विज्ञापन

होटल में दुष्कर्म किया, संजय चौक पर छोड़कर फरार हो गया
महिला का आरोप है कि आरोपी उसे लगातार बदनाम करने और वीडियो वायरल करने के नाम पर डराता था। वीरवार को आरोपी संदीप ने उसे फोन कर समालखा से पानीपत आने को कहा। वह पानीपत पहुंची तो उसे एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और संजय चौक पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीय आधार पर ऑटो चालक ले गया बेटी के घर
पीड़ित ने बताया कि संजय चौक पर उसने एक ऑटो चालक से मदद मांगी तो वह उसे मानवीय आधार पर अपनी बेटी के घर सौंदापुर ले गया। इसके बाद उसने पति को कॉल कर पूरी घटना से अवगत कराया। पति ने पुलिस से शिकायत की और समालखा थाने लेकर आई।

सौंधापुर से महिला को किया बरामद
पति ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी। महिला को सौंधापुर से बरामद किया गया है। महिला द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं, जिन आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, समालखा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed