फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to solar eclipse, the festival will be celebrated a day after Diwali

सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के एक दिन बाद मनेंगे पर्व त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Due to solar eclipse, the festival will be celebrated a day after Diwali
पानीपत। सूर्य ग्रहण के कारण इस बार दीपावली के एक दिन बाद मनने वाले सभी त्योहार उसके अगले दिन मनेगें। इस वर्ष दीपावली 24 अक्तूबर को है, लेकिन सूर्यग्रहण 25 को रहने के कारण गोवर्धन पूजा और अन्नकूट 26 को मनाई जाएगी। इसके एक दिन बाद 27 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाएगी। पंचांग गणना के अनुसार दीपावली की रात्रि पूजा के बाद मंदिरों के पट बंद होंगे तो उसके बाद सूर्यग्रहण के मोक्ष के ढाई घंटे के उपरांत ही खुलेंगे। 24 अक्तूबर दीपावली की रात्रि में ही ग्रहण का सूतक लग जाएगा।
विज्ञापन

जब चंद्रमा, पृथ्वी व सूर्य के बीच में आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, उस समय पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। ऐसा अक्सर अमावस्या के दिन होता है, लेकिन जब चंद्रमा की स्थिति सूर्य और पृथ्वी को मिलाने वाली सरल रेखा के समीप होती है, तब आंशिक ग्रहण होता है।
विज्ञापन

- 26 गोर्धवन पूजा, 27 को चित्रगुप्त पूजा व भाई दूज
पंचांग के अनुसार सूतक रहने के कारण 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा है। एक दिन बाद 27 अक्तूबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज मनाया जाएगा। चित्रगुप्त पूजा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। कुछ लोग 26 को ही मना रहे हैं। दरअसल चित्रगुप्त पूजा शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि का प्रवेश 26 अक्तूबर को दोपहर 02:42 बजे प्रवेश हो रहा है जो अगले दिन 27 की दोपहर 12:45 तक रहेगा। इसलिए 27 को चित्रगुप्त पूजा मनाना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed