फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to repairs, power supply on feeders will be disrupted today

Panipat News: मरम्मत के चलते फीडरों पर आज रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Due to repairs, power supply on feeders will be disrupted today
पानीपत। बिजली निगम रविवार को शहर समेत जिले में लाइनों पर मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते कई फीडरों की बिजली घंटों बाधित रहेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी बिजली निगम की एबीटी सैल ने दी गई है। अधिकारियों के अनुसार 132केवी उरलाना पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी अटावला पर सामान्य मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सुबह 9 से दोपहर के 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 11केवी अटावला डीएस, अटावला-1 एंड 2 एपी, आदियाना एपी, न्यू भंडारी एपी, बायोगैस इंडिपेंड प्रभावित रहेंगे। 132केवी मुनक पावर हाउस से चलने वाले 33के वी धर्मगढ़ पर सामान्य मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सुबह साढ़े 9 से दोपहर के डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इससे प्रभावित एरिया 11केवी धर्मगढ़ डीएस, थिराना डीएस, एचएमएच इंडिपेंड, बीएसबी इंडिपेंड, प्रिंस इंडिपेंड, धर्मगढ़-1-2 एपी, शेरा -1-2-3 एपी व कवी -1-2-3-4 एपी रहेंगे। 33केवी मतलौडा से चलने वाले 11 केवी चैरी फीडर पर कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते सुबह 10 से सायं के 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132केवी मतलौडा पावर हाउस से चलने वाले 11केवी अलुपुर डीएस, 11केवी अलुपुर एपी, 11केवी भंडारी एपी, 11केवी लोहारी एपी पर सुरक्षा कारणों के चलते सुबह 10 से सायं के 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी छाजपुर ट्रांसफार्मर-4 से चलने वाले 33केवी मोहाली और 33केवी बबैल पर वार्षिक ऑडिट कार्य चलेगा।
विज्ञापन

इसके चलते सुबह 11 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 11केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। 220 केवी छाजपुर ट्रांसफार्मर-6 से चलने वाले 33केवी सनौली कलां और 33केवी छाजपुर से चलने वाले 11केवी सनौली डीएस, नवादा पार डीएस, कुराड़ फार्म इंडिपेंड, शिव शेरा इंडिपेंड, गढ़ी बेसिक एपी, राणा माजरा एपी, धनसौली एपी, पीरबाबा एपी, नवादा पार एपी पर वार्षिक ऑडिट के कार्य के चलते साढ़े 12 से लेकर डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33केवी मच्छरौली से चलने वाले 11केवी जीटी रोड, 11केवी मच्छरौली डीएस पर जनरल मेंटेनेंस के चलते सुबह 11 से सायं के 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 33केवी सनौली रोड से चलने वाले 11केवी बबैल रोड पर केबल इरेक्शन के कार्य के चलते सुबह 4 से लेकर 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33केवी मिनी सचिवालय से चलने वाले 11केवी गीता मंदिर पर रोड वाइडिंग कार्य के चलते सुबह 11 से सायं के 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33केवी सनौली रोड से चलने वाले 11केवी भीमगौड़ा, 11केवी श्रीराम, शैड एरिया, बलजीत नगर पर सुबह 4 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed