{"_id":"634c6e0f31f7c64a172df77f","slug":"due-to-old-enmity-50-thousand-looted-by-attacking-the-youth-mobile-blast-in-pocket-due-to-stick-panipat-news-knl124696163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर 50 हजार लूटे, डंडा लगने से जेब में मोबाइल हुआ ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर 50 हजार लूटे, डंडा लगने से जेब में मोबाइल हुआ ब्लास्ट
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड गंदा नाला पर शनिवार शाम एक गैस एजेंसी में काम करने वाले युवक पर डंडों से हमला कर 50 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ित की जेब में रखा मोबाइल बदमाशों का डंडा लगने से फट गया। इससे उसका पैर झुलस गया। घायल को लोगों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गढ़ सरनाई गांव निवासी विश्वजीत ने बताया कि वह सेक्टर 13-17 में सभरवाल गैस एजेंसी में नौकरी करता है। रोजाना गैस एजेंसी में अपनी बाइक से जाता है। 15 अक्तूबर की शाम ड्यूटी खत्म कर वह लगभग 50 हजार रुपये, गैस सिलिंडर आपूर्ति कलेक्शन अपने बैग में डालकर घर लौट रहा था। करीब पौने छह बजे बरसत रोड स्थित गंदा नाला पर पहुंचा तो वहां अचानक छह युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। जातिसूचक शब्द कहते हुए डंडों से उस पर हमला किया, जिससे उसे चोट आई।
आरोपियों ने उसकी टांगों पर भी मारे, जिससे उसकी जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। इससे उसका लोवर जल गया और वह झुलस गया। किसी तरह आरोपियों से बचकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसका बैग छीन लिया। उसमें से 50 हजार की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उन्हीं के गांव के थे, जिनमें एक आरोपी कृष्ण चौकीदार का छोटा बेटा था।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को हुआ था झगड़ा
पीड़ित ने बताया कि दो अक्तूबर को गांव में ही एक शादी थी। उसमें पीड़ित और आरोपी दोनों ही गए थे। जहां डीजे पर गाना बदलवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि गांव वालों ने झगड़ा सुलझा दिया था, लेकिन आरोपी अपने मन में रंजिश रखे थे। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
वर्जन
आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ में टीमें जुट गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी