फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to lack of water, cracks started falling in the fields, rain saved

पानी की कमी से खेतों में पड़ने लगी थीं दरारें, बारिश ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of water, cracks started falling in the fields, rain saved
सतीश शर्मा
विज्ञापन

बापौली। पानी की कमी से बापौली-सनौली खंड के किसानों की पेशानी पर चिंता की लकीरें उभर आईं थी। यहां तक कि कुछ किसानों के खेतों में पानी की कमी से दरारें भी पड़ने लगीं थीं, लेकिन दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने किसानों की परेशानी को दूर कर दिया। दो दिन की बारिश से लग चुकी और लगने वाली धान की फसल को फायदा होगा। साथ ही खेतों में धान रोपाई के काम में तेजी आ गई है।
बापौली खंड में अभी ज्यादातर किसान धान की फसल लगाने के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं। जिसके लिए पानी की जरूरत पड़ती है और बारिश नहीं होने से समस्या आ रही थी, जिसे बारिश ने दूर कर दिया है। पानी की अत्यधिक जरूरत होने के चलते ट्यूबवेल के जरिए धान खेत को तैयार नहीं हो पा रहे थे। हालांकि अब इससे निजात मिली है। संवाद
विज्ञापन

एक दिन में खेत धान की रोपाई के लिए हुए तैयार
गांव कुराड़ के किसान प्रदीप शर्मा ने खेत में धान रोपाई काम बारिश के साथ ही शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ज्यादा तापमान होने के चलते बिजली के कट भी बढ़ गए थे। जिसकी वजह से खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा था। धान की रोपाई संभव ही नहीं थी। रात भर जागकर जितना पानी खेत में देते थे, दिन में अधिक तापमान के चलते पानी सूख जाता था। अब बारिश आने के बाद हमारी परेशानी कुछ हद तक तो दूर हो गई है। अगर बारिश अच्छी चली तो सोने पे सुहागा होगा। वीरवार को एक दिन में खेत धान की फसल लगाने के लिए तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल के लिए अब प्राकृतिक रूप से मिल गया पानी
किसान कुलदीप देशवाल ने बताया कि गर्मी और पानी नहीं मिलने से खेतों में दरारें पड़नी शुरू हो गईं थीं। अब बारिश की वजह से खेतों में पर्याप्त पानी है। अब फसलों को प्राकृतिक तरीके से पानी मिल गया है। जिससे न केवल पहले से लगी हुई धान की फसल को फायदा होगा बल्कि अब रोपी जाने वाली फसल में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed